सरोवर नगरी व उसके आसपास भी हुई मूसलाधार बारिश,सामाजिक कार्यकताओं ने बांटा निशुल्क काढ़ा

सरोवर नगरी व उसके आसपास भी हुई मूसलाधार बारिश,सामाजिक कार्यकताओं ने बांटा निशुल्क काढ़ा
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी
।नैनीताल।सरोवर नगरी व उसके आसपास देर रात्रि से मूसलाधार बारिश पड़ रही हैं ।जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।बारिश के पढ़ने से ठंड में भी इजाफा हो गया है। कुछ सामाजिक कार्यकर्ता बारिश में भी लोगों को बस स्टेशन पर निशुल्क काढ़ा पिला रहे हैं ।जिनकी काफी तरफदारी हो रही है। इधर बारिश के पड़ने से आज 10 बजे तक खुलने वाली दुकानों में भी सुनसानी देखी गई। वही झील में भी थोड़ी बहुत पानी के लेवल में बढ़ोतरी हुई है। इधर लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा ले लिया है। देर रात से ही मौसम का मिजाज बिगड़ने लग गया था सुबह के समय मूसलाधार बारिश होने लग गयी। अधिकांशलोग आज अपने घरों में ही कैद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles