शिक्षा के साथ खेल भी महत्व है : बंसल
ललित जोशी, नैनीताल
नैनीताल । जनपद नैनीताल के सभी विद्यालय एलईडी टीबी, एक्टीविटी बोर्ड एंव ओडियो स्पीकर डिवाईस से होगे सुसज्जित। यह निर्देश जिलाधिकारी सविन बंसल ने समग्र शिक्षा एंव मध्यान भोजन योजना की जिला परियोजना समिति की बैठक भीमताल विकास भवन से वीडियो काॅफ्रेसिंग लेते हुए शिक्षा अधिकारियों को दिये।
शिक्षा के प्रति बेहद सजिंदा श्री बसंल ने कहा कि विद्यार्थीयों के सर्वागींण विकास के लिए शिक्षा के साथ ही खेल अतिआवश्यक है। उसी भावना को आगे बढाते हुए और बेहतर संजीदगी व परिश्रम से जारी रखने के निर्देश दिये। उन्होंने गत वर्ष समग्र शिक्षा के अन्तर्गत जनपद के सभी विद्यालयों में व्हाइट बोर्ड, लैब, वाचनालयों में हिन्दी-अंग्रेजी समाचार पत्र, मैगजीन, वाॅल पेंटिग, खेल मैदान, खेल उपकरण,रोशनी हेतु एलईडी बल्ब स्थापित कराये गये थे।
उन्होंने विद्यालयों में वाॅल पेंटिग बच्चों से ही कराने के निर्देश दिये,साथ ही शिक्षकों एंव विद्यार्थीयों को आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, पर्यावरण व सड़क सुरक्षा सैमिनार भी आयोजित करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने 24 विद्यालयों में जिला योजना से डिजिटल स्र्माट क्लास व्यवस्था हेतु धनराशि अमुक्त की।
जिला शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बैठक में बताया कि समग्र शिक्षा योजना में गत वित्तीय वर्ष में 1478.35 लाख स्वीकृत के सापेक्ष 614.90 लाख अवमुक्त हुये जिससे व्यय कर लिया गया है।
वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी, जिला शिक्षा अधिकारी एचएल गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, खण्ड शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, भाष्करानंद पाण्डे, उप शिक्षा अधिकारी कमलेश्वरी मेहता, वंदना रौतेला, अमित चंद, भूपेन्द्र कुमार, अश्विनी रावत आदि मौजूद थे।

