रामलीला मंच में रोज आरती का आयोजन किया जायेगा : पांडेय
ललित जोशी, नैनीताल
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में इस वर्ष नही हो पायी रामलीला।यहाँ बता दें विगत कई वर्षों से सरोवर नगरी व उसके आसपास इन दिनों नवरात्र पर्व के दौरान जहां मंदिरों में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती व रामलीला का मंचन किया जाता था।इस बार कोरोना नामक घातक बीमारी ने सबके मंसूबो पर पानी फेर दिया। इधर रामलीला मंचन करने वाले इस परंपरा को कायम रखने के लिए भगवान की आरती कर कुछ संवादों को सामाजिक दूरी व भारत सरकार व प्रदेश सरकार की गाइड लाइन का पालन कर मास्क का प्रयोग करते हुए।रामलीला का अपने अपने मंच में कर रहे हैं आपस में।जिससे यह परंपरा बनी रहे।
यहाँ एक भेंट में इस संवाददाता को बताया कि सरोवर नगरी में चार स्थानों में रामलीला की धूम मची रहती थी। श्री राम सेवक सभा, तल्लीताल रामलीला कमेटी, आदर्श सूखाताल रामलीला, व नव सांस्कृतिक सत्संग समिति आदि स्थानों में की जाती थी। इधर नव सांस्कृतिक सत्संग समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत ने बताया रामलीला मंच में रोज आरती का कार्यक्रम होगा उसके बाद संवादों को किया जायेगा।उन्होंने सभी लोगों को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं दी।सचिव पूरन चन्द्र पांडे ने बताया कि रामलीला मंचन करने के लिये कई किताबों का सहारा लेना पड़ रहा था अब एक सारे किताबो को निचोड़ कर एक किताब बनायी जा रही है। जिससे निकट भविष्य में रामलीला मंचन करने पर कोई परेशानी न हो।इस दौरान मंच के कई कलाकार मौजूद थे। यहाँ बता दे शोशल मीडिया व नैनीताल चेनल द्वारा भी लोगों को रामलीला के दर्शन करवाये जा रहे हैं।

