सड़क पर बिखरे थे 2100 रुपये किसी की उठाने की नहीं हुई हिम्मत

सड़क पर बिखरे थे 2100 रुपये किसी की उठाने की नहीं हुई हिम्मत
Spread the love

देहरादून ।कोरोना वायरस का भय धर्मपुर में सड़क पर मिले रुपए 2100 राह चलते किसी राही ने उठाने की नहीं कि ज़ुर्रत। पी0सी0आर0 डी में नियुक्त महिला उ0नि0 ज्योति ने बताया कि धर्मपुर मंडी से इनकम टैक्स कालोनी के बीच में डीएम टावर के गेट के पास सड़क किनारे 4 नोट ₹ 500 के, 1 नोट ₹100 का लावारिस स्थिति में पड़े हैं। चौकी नेहरू कॉलोनी क्षेत्र होने के कारण चीता 19 में नियुक्त कर्मी भी मौके पर पहुंचे। उक्त रुपयों की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि उक्त रुपए किसी के जेब से गिरकर पड़े हैं। आसपास के लोगों से जानकारी की गई,एवं सीसीटीवी कैमरे देखे गए किंतु उक्त रुपयों के मालिक के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई। मौके पर उक्त रुपयों की पड़े होने की स्थिति एवं उपस्थित लोगों द्वारा यह स्पष्ट हुआ कि उक्त रुपए संभवत किसी की जेब से गिरकर पड़े हैं।
उक्त रुपयों को मौके से कब्जे पुलिस लेकर चौकी नेहरू कॉलोनी पर दाखिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति से संबंधित हो तो कृपया चौकी नेहरू कॉलोनी से संपर्क करें।

देवभूमि खबर

Related articles