पर्यटन मंत्री महाराज ने जनपद पौड़ी के दुधारखाल में किया विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास

पर्यटन मंत्री महाराज ने जनपद पौड़ी के दुधारखाल में किया विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास
Spread the love

पौड़ी।विकासखंड जयहरीखाल के अन्तर्गत दुधारखाल में पर्यटन, सिचाई, लघु सिंचाई, संस्कृति, मंत्री व विधानसभा चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बतौर मुख्य अतिथि आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास कर, क्षेत्र वासियों को विकास की सौगात दी।
जनता इण्टर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा 949.47 लाख की लागत से बने कोटा मल्ला से कोटा तल्ला कंडिया कुलासू रीठाखाल 70 मीटर स्पान स्टील ट्रस मोटर सेतु का शिलान्यास किया। वही दुधारखाल के वड्डा में  पीएमजीएसवाई वड्डा चैड मोटर मार्ग का शिलान्यास किया ।

कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री ने कहा कि हम सबने मिलकर उत्तराखंड राज्य बनाया है, हम उत्तराखंड के प्रत्येक गांव में अपनी सेवा देकर राज्य को संवारने का कार्य करने की जरूरत है। कहा कि प्रत्येक कर्मचारी अपना कार्य ईमानदारी से करें और जनता की जन समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारित करे। साथ ही उन्होने सतपुली दुधारखाल मोटर मार्ग को गड्ढा मुक्त करने व गुजरखंड पेयजल योजना के कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया ।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन रावत, मनोहर खंतवाल, तहसीलदार सुधा डोभाल, थानाध्यक्ष सन्तोष पेथवाल सहित विभागीय कर्मचारी, बीजेपी कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles