HTML tutorial
HTML tutorial

पांच लोकसभा सीटों पर 52 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद  

Spread the love

देहरादून

।देवभूमि खबर। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर गुरुवार को हुए मतदान के बाद 52 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। मतदान के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई पोलिंग बूथों पर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चला। राज्घ्य चुनाव आयोग के अनुसार, सूबे में दोपहर तीन बजे तक 46.59 प्रतिशत तक मतदान हुआ।
सुबह मौसम अनुकूल होने के चलते मतदाताओं में वोटिंग को लेकर खासा उत्घ्साह रहा। मतदान केंद्रों में सुबह नौ बजे के बाद मतदाताओं की कतारें लगने लगी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया और धूप तेज होती गई कुछ मतदान केंद्रों में सन्घ्नाटा पसरने लगा। जहां दोपहर एक बजे तक सूबे में मतदान का कुल 41.27 प्रतिशत रहा, वहीं दोपहर तीन बजे तक 46.59 फीसद मतदान हुआ। यानी इन तीन घंटों में करीब पांच प्रतिशत मतदाताओं ने ही वोट डाला।
देहरादून के यमुना कॉलोनी स्थगित बूथ में वोट डालने को लेकर प्रतिबद्धता का एक अनोखा नजारा देखने को मिला। 116 यमुना कॉलोनी निवासी प्रेमवती सैनी आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर वोट डालने पहुंची, लेकिन महिला के पास वोटर आईडी व आधार कार्ड नहीं था। महिला को वोट डालने से रोक दिया गया। इसके बाद स्थानीय नेताओं ने डीएम से संपर्क किया और स्थिति की जानकारी दी। इस पर डीएम ने सिर्फ मदद करने से मना कर दिया, लेकिन महिला वोट डालने पर अड गई। इसके बाद डीएम से दोबारा संपर्क किया तो डीएम ने मकान की रजिस्ट्री दिखाने पर ही मतदान की अनुमति देने बात कही। इसके बाद महिला घर गई और मकान की रजिस्ट्री लेकर पहुंची, जिसके बाद महिला को वोट डालने की अनुमति दी गई। इस दौरान महिला के परिचित उसे वोट के चक्कर में न पड़ने की सलाह देते रहे, लेकिन महिला ने ठानी थी कि वह वोट जरूर डालेंगी। उत्घ्तराखंड की सभी सीटों पर मतदान के दौरान कई स्थानों पर ईवीएम ने भी धोखा दे दिया। ऐसे में करीब 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक देरी से मतदान हुआ। इसके चलते मतदाताओं को लाइन में खड़े होकर परेशानी झेलनी पड़ी। गुरुवार सुबह करीब सात बजे से अधिकांश पोलिंग बूथ पर मतदान शुरू हो गया था। वहीं, कई स्थानों पर ईवीएम में तकनीकी दिक्कत के चलते मदतान में देरी आी। हरिद्वार के भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के सिकरौदा में ईवीएम में खराबी के चलते सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो सका। वहीं, इनायतपुर में भी करीब आधे घंटे देरी से मतदान हुआ।
रामनगर में बूथ पर वोट डालते हुए फोटो फेसबुक पर वायरल होने के बाद से चर्चा में है। प्रतिबंध के बावजूद कड़ी सुरक्षा के बीच बूथ के अंदर मोबाइल लेकर जाने और फोटो लेना भी तमाम सवाल खड़े कर रहा है। भले ही नगर में मतदान केंद्रों में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है। सुरक्षा कर्मियों ने इस पर रोक भी लगाई थी। लेकिन इसके बावजूद लोग मोबाइल मतदान केंद्रों में ले गए और नियमो का उल्लंघन किया। नगर के बंबाघेर निवासी तुषार अग्रवाल ने मतदान केंद्र में वोट देते हुए एक फोटो फेसबुक पर अपलोड की। शिकायत मिलने पर निर्वाचन टीम सख्त हो गई। इसके बाद तुषार ने फोटो डिलीट कर दी। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपित तुषार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा मतदान केन्घ्द्र के भीतर वोट देते हुए विधायक दीवान सिंह की फोटो भी वायरल हुई है। हालांकि इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

देवभूमि खबर

Related articles