HTML tutorial
HTML tutorial

पिपोला में हुई मौत के मामले में रेगुलर पुलिस ने की जांच शुरु

Spread the love

टिहरी।देवभूमि खबर। जाखणीधार ब्लॉक के पिपोला गांव की वंदना की बीते सोमवार को अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई थी। मामले की रेगुलर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र रावत ने घटना की जांच सीओ डीएस तोमर को सौंपी है। शनिवार को सीओ और घनसाली थाना पुलिस की एक टीम ने मृतका वंदना के मायके जाकर उसके माता-पिता से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने भी मृतका के माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि उन्होंने स्वयं जांच टीम अधिकारी से आग्रह किया है कि वंदना की मौत के मामले का जल्द खुलासा कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।

देवभूमि खबर

Related articles