वरिष्ठ नेत्री आप डिम्पल सिंह ने डाकपत्थर क्षेत्र में में कोरोना योद्धा को पीपीई किट, मास्क, फेस सील्ड, और ऑक्सीमीटर का किया वितरण
विकासनगर ।आम आदमी पार्टी विकासनगर की वरिष्ठ नेत्री डिम्पल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ डाकपत्थर क्षेत्र में में कोरोना योद्धा को पीपीई किट, मास्क, फेस सील्ड, और ऑक्सीमीटर का वितरण किया ।
आप नेत्री डिम्पल सिंह ने क्षेत्रवासियो को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा यह समय हम सब के लिए कठिन है। हमे मजबूत और एक जुट होकर कोरोना से लड़ना है।
आप नेता प्रतीक सक्सेना ने कहा कि जिस तरह हमने अपने जज्बे से कोरोना की पहली लहर को हराया था उसी तरह हम इस बार भी हराएंगे। उस समय हमारे पास वैक्सीन भी नही थी अब हमारे पास वैक्सीन भी है। उन्होंने सभी लोगो को वैक्सीन लगवाने की अपील की तथा कोरोना से ठीक हुए लोगो से आग्रह है कि वो अपना प्लाज्मा अवश्य दान करे ताकि किसी व्यक्ति की जिंदगी बचाई जा सके।
इस दौरान , आप नेता गुलफाम अहमद, सागर सिंह, रामपाल सिंह राठौर, राहुल भट्ट आदि मौजूद रहे।

