शासन ने किए पीसीएस अधिकारियों के तबादले
देहरादून।शासन ने पीसीएस अधिकारियों के तबादले किये हैं।पीसीएस अधिकारी उदयराज को वर्तमान धारित पदों के साथ अपर सचिव गन्ना चीनी की जिम्मेदारी दी गयी है।हरीश चंद्र कांडपाल वर्तमान धारित पदों के साथ उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण उधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गयी है।पीसीएस वंशीधर तिवारी को वर्तमान धारित पदो से मुक्त करते हुए महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,पदेन राज्य परियोजना निदेशक समग्र अभियान की जिम्मेदारी दी गयी है।
पीसीएस दीप्ति अपर सचिव शिक्षा, पीसीएस जयभारत सिंह अपर जिलाधिकारी उधमसिंह नगर, पीसीएस जगदीश चंद्र कांडपाल बाध्य प्रतीक्षा, पीसीएस कौस्तुभ मिश्र डिप्टी कलक्टर उधमसिंह नगर , पीसीएस दयानंद सरस्वती नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार, पीसीएस राकेश चन्द्र तिवारी डिप्टी कलक्टर उधमसिंह नगर,पीसीएस विनोद कुमार डिप्टी कलक्टर देहरादून, पीसीएस वृजेश तिवारी डिप्टी कलक्टर हरिद्वार किया गया है।



