जिलाधिकारी ने की टीएचडीसी के अधिकारियों के साथ बैठक
नई टिहरी ।पुनर्वास निदेशक/जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा विगत बैठक में उठाये गये बिन्दुओं की प्रगति के सम्बन्ध में पुनर्वास विभाग एवं टीएचडीसी लिमिटेड के अधिकारियों के साथ नई टिहरी स्थित पुनर्वास कार्यालय में बैठक आयोजित कर चर्चा की ।
बैठक में टीएचडीसी के डीजीएम बीके गुप्ता द्वारा पुनर्वास निदेशक से अनुरोध किया गया कि विगत वर्ष टीएचडीसी द्वारा सम्पाशर््िवक क्षति से प्रभावित परिवारों हेतु पुनर्वास विभाग को जो धनराशि उपलब्ध करायी गयी उसका उपयोगिता प्रमाणपत्र टीएचडीसी को उपलब्ध कराया जाय, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता अवस्थापना पुनर्वास खण्ड बिजेन्द्र कुमार को तत्काल ही उपयोगिता प्रमाण पत्र टीएचडीसी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में जनपद हरिद्वार में शिवालिक नगर के खसरा नम्बर 451 के सम्बन्ध में अवमाननावाद की अद्यतन स्थिति पर चर्चा हुई, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अधीक्षण अभियन्ता पुनर्वास प्रेम सिंह पंवार को निर्देश दिये गये कि दो दिनों के भीतर सम्पूर्ण तथ्यों सहित पत्रावली प्रस्तुत कर स्थिति से मुझे अवगत कराया जाय। वहीं जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि टीएचडीसी के पास जो पुनर्वास भूमि कब्जे में है उसका भौतिक निरीक्षण किये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेठी का गठन कर निरीक्षण आख्या 15 दिनों के भीतर उन्हें उपलब्ध करायी जाय। जिलाधिकारी द्वारा पर्यटन को बढावा देने के उद्देश्य से झील क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न प्वांईंटों पर बोटिंग प्वांइंट बनाये जाने व लाईट एण्ड साउण्ड शो आदि की स्थापना के सम्बन्ध में टीएचडीसी के अधिकारियों से चर्चा की गयी। जिस पर टीएचडीसी के अधिकारियों द्वारा सम्बन्धित कार्यो के लिए स्थलों का चयन कर सूची उपलब्ध कराने को कहा गया ताकि स्थलों की स्वीकृति पर उचित निर्णय लिया जा सके।

