पुलिस ने इन 20 वर्षों में काफी कुछ हासिल किया है :अशोक कुमार

पुलिस ने इन 20 वर्षों में काफी कुछ हासिल किया है :अशोक कुमार
Spread the love

देहरादून।पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड देहरादून में डेढ़ दिवसीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन का पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शुभारंभ किया।

सम्मेलन की शुरूआत करते हुए पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार पुलिस ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस ने इन 20 वर्षों में काफी कुछ हासिल किया है। हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हुए हैं। संवेदनशील पुलिसिंग की ओर भी काफी काम हुआ है परंतु अभी भी हमें काफी कुछ हासिल करना बाकी है। उत्तराखण्ड पुलिस को स्मार्ट पुलिस बनाने ऑपरेशनल प्रशासनिक और मॉर्डनाइजेशन के स्तर को बढ़ाने के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया गया है।

सम्मेलन के प्रथम सत्र में समस्त फील्ड अधिकारियों ने अपना प्रस्तुतिकरण दिया। प्रस्तुतिकरण में किये जा रहे कार्यों उनमें आ रही चुनौतियां भविष्य की कार्ययोजना शासन एवं पुलिस मुख्यालय से आवश्यकता के सम्बन्ध में अपने विचार रखे। जिस पर विचार-विमर्श एवं मंथन हुआ। पुलिस मुख्यालय ने अपने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से स्मार्ट पुलिसिंग पुलिस की दक्षता को बढ़ाने पीड़ित केन्द्रित पुलिसिंग महिलाओं नाबालिगों एवं बुजुर्गो के प्रति पुलिस को और अधिक संवेदनशील बनाये जाने पुलिस प्रशिक्षण को और अधिक संवेदनशील बनाए जाने पुलिस के बुनियादे ढ़ाचे के आधुनिकीकरण पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर श्रीपीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी/पीएसी, श्री अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, श्री अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम, श्री वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ, श्री ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा, श्री पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, श्री पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, सहित समस्त फील्ड अधिकारी (जनपद प्रभारी,सेनानायक, शाखा एवं इकाई प्रभारी) परिक्षेत्र प्रभारी, प्रधानाचार्य एटीसी /पीटीसी, एसटीएफ, जीआरपी, सीआईडी, अभिसूचना एवं पुलिस मुख्यालय के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles