क्षेत्राधिकारी सदर हिमांशु वर्मा ने रोडवेज की पदाधिकारी, चालकों व परिचालकों के साथ बैठक कर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश
देहरादून।क्षेत्राधिकारी सदर श्री हिमांशु वर्मा ने रोडवेज की पदाधिकारी, चालकों व परिचालकों के साथ यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु बैठक की।पुलिस अधीक्षक ने यातायात सुदृढ़ बनाये रखने हेतु निर्देश दिये।
सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी सदर एएसपी श्री हिमांशु वर्मा व प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा के द्वारा आईएसबीटी में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखे जाने हेतु रोडवेज के पदाधिकारियों, चालक व परिचालकों की मीटिंग ली गई, जिसमे उनसे यातायात व्यवस्था को बनाये रखने हेतु सुझाव मांगे गए एवं उनके समस्या पर विस्तार से वार्ता की गई। पदाधिकारियों ,चालकों व परिचालकों को हिदायत दी गई कि वह अपने बसों को सड़क पर खड़ा कर उसमे सवारी ना बैठाये और ना ही सवारी उतारे ।सभी सवारियों को आईएसबीटी के अंदर निर्धारित स्थान पर से ही बैठाये और बाहर से आने पर निर्धारित स्थान पर ही उतारे ।जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित ना हो सके । जिस पर सभी के द्वारा सहयोग प्रदान करने हेतु कहा गया।
बैठक में कोतवाली पटेलनगर से एसएसआई कुंदन राम, एसआई राजेन्द्र कुमार तथा कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी श्री अशोक चौधरी महामंत्री, के पी सिंह उपाध्यक्ष, श्री हरेंद्र कुमार उप महामंत्री, श्री सुनील कुकरेती वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, श्री रकम सिंह वरिष्ठ लिपिक आदि सम्मिलित हुए।


