डीआईजी गढ़वाल ने एसएसपी हरिद्वार को उद्योगपति के व्यवस्थाओं का अनुपालन प्रकरण की जांच के दिये निर्देश

डीआईजी गढ़वाल ने एसएसपी हरिद्वार को उद्योगपति के व्यवस्थाओं का अनुपालन प्रकरण की जांच के दिये निर्देश
Spread the love

देहरादून।पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल नीरू गर्ग ने कुम्भ मेला में व्यवस्थाओं का अनुपालन न किये जाने की खबर का संज्ञान लेते हुए एसएसपी हरिद्वार को उक्त प्रकरण की जांच एस०पी० सिटी से कराकर 7 दिवस में आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।

ज्ञात हो कि मीडिया में हरिद्वार कुम्भ मेला स्नान के दौरान हर की पैड़ी में कथित रूप से उद्योगपति गुप्ता बधुओं द्वारा हंगामा करने व कुम्भ मेला से संबंधित पुलिस व्यवस्थाओं का अनुपालन न किया जाने की खबर प्रसारित किया जा रहा है।जिसका संज्ञान लेते हुए डीआइजी गढ़वाल ने एसएसपी हरिद्वार को उक्त प्रकरण की जांच एस०पी० सिटी से कराकर 7 दिवस में आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया

देवभूमि खबर

Related articles