दून पुलिस ने ईश्वरन डकैती कांड के ईनामी हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

दून पुलिस ने ईश्वरन डकैती कांड के ईनामी हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।दून पुलिस ने ईश्वरन डकैती कांड के ईनामी हिस्ट्रीशीटर व एक वर्ष से फरार उत्तरप्रदेश के कुख्यात , अभियुक्त को मरेठ से गिरफ्तार किया ।घर के अन्दर तहखाना बना कर उत्तरप्रदेश, पुलिस की पँहुच से था बाहर।आरोपी के खिलाफ उत्तरप्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड में लूट, डकैती और हत्या के कई मुकदमे दर्ज हैं।

मामले में पुलिस टीम ने राजपुर रोड निवासी ईश्वरम के घर हुई लूट का खुलासा किया है ।

पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि 22 सितम्बर श्री आर0पी0 ईश्वरन निवासी मसूरी रोड़ निकट मैक्स अस्पताल देहरादून उन्होंने बताया कि घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में तत्काल चार अलग-अलग टीमें गठित की गयी। टीम ने 30 सितम्बर  को घटना में शामिल चार अभियुक्तों 1- विरेन्द्र सिंह उर्फ ठाकुर 2- मौ0 अदनान 3- मुजिफुर्ररहमान उर्फ पीरू तथा 4- फुरकान को दिल्ली तथा छुटमलपुर के पास से गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में लूटी गयी ज्वैलरी व नगदी बरामद की  थी। अभियुक्तों से पूछताछ में प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तों, फिरोज को 1 अक्टूबर को नोएडा से, हैदर को 2 अक्टूबरको नूरपुर बिजनौर से तथा मौ0 अरशद को 3 अक्टूबर को चांदनी महल बाजार, नई दिल्ली से तथा फईम पुत्र शाहबुदीन निवासी रघुवीर नगर नई दिल्ली को जनपद मुरादाबाद से 3 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।  मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त सुरेश जाटव पुत्र श्री अमी चन्द निवासी मोहल्ला गावड़ीवाला मलियाना थाना टीपीनगर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश को  16 दिसंबर को गोलाबढ, कुट्टी वाली गली रोहटा रोड़ मेरठ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में लूटी गयी सामान ज्वैलरी बरामद हुआ।आरोपी के खिलाफ लूट, हत्या का प्रयास और डकैती के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।।

देवभूमि खबर

Related articles