पुलिस महानिदेशक ने जनपद दून के पुलिस अधिकारियों को जनता कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाने के दिये निर्देश
देहरादून।पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार ने पुलिस कार्यालय देहरादून के सभागार में देहरादून के पुलिस अधिकारियों एवं जनपद के थानाध्यक्षों के साथ वीसी के माध्यम से एक मीटिंग की । जिसमे उनके द्वारा जनता कर्फ्यू को सख्ती के साथ पालन कराने व मिशन हौसला के तहत जनता की अधिक से अधिक सहायता करने के लिए दिशा-निर्देश दिये गये।
उपरोक्त बैठक में श्री वी मुरूगेशन- पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री अमित सिन्हा- पुलिस महानिरीक्षक, पी0/एम0, श्रीमती नीरू गर्ग- पुलिस उपमानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, श्री नीलेश आनन्द भरणे- पुलिस उपमानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री योगेन्द्र रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के अतिरिक्त देहरादून के अन्य अधिकारियों एवं जनपद के सभी थानाध्यक्षों ने वीसी के माध्यम से प्रतिभाग किया ।

