मुख्यमंत्री ने की कोविड-19 और वैक्सीनेशन की स्थिति की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने की कोविड-19 और वैक्सीनेशन की स्थिति की समीक्षा
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने निर्देश दिए कि कोविड-वैक्सीनेशन को और तेजी से करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए । उत्तराखंड में 18 वर्ष से 45 वर्ष तक की आयु आयु के लोगों के लिए कोविड-19 आते ही इनके वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू किया जाए । इसके लिए पहली खेप आज उत्तराखंड पहुंच जाएगी ।

सचिवालय में विडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति और वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए  मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हमें कोविड-डेथ को रोकने के लिए सबसे ज्यादा ध्यान देना होगा  ।कोविड संक्रमित तुरंत जरूरी दवाएं ले लें ।इसके लिए हमें मेडिकल किट उपलब्ध कराने के लिए विकेंद्रीकरण व्यवस्था की ओर जाना होगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि कंटेनमेंट जोन पर विशेष फोकस किया जाए । मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सेना के रिटायर्ड कर्मियों की भी मदद कोरोना के खिलाफ इस जंग में ली जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीनेशन सेंटर में कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाए । जहां तक हो सके बड़ी और खुली जगह पर वैक्सीनेशन का प्रबंध किया जाए । मुख्यमंत्री ने कहा कि कालाबाजारी ओवर रेटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए । ऑक्सीजन की समुचित उपयोग की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी । अस्पतालों में ऑक्सीजन उपयोग की लगातार ऑडिटिंग की जाए ।निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का काम तेजी से पूरा किया जाए । ऑक्सीजन प्लांट में बिजली की निर्बाध आपूर्ति हो। मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश ने कहा कि आगामी दिनों के लिए जरूरी ऑप्शन का आंकलन करते हुए उसी के अनुरूप आवश्यक संख्या में टैंकरों की व्यवस्था सुनिश्चित करनी है। इसके साथ ही कोरोना के बदलते स्ट्रेन को देखते हुए आगे की तैयारियां भी की जाएं ।

सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने कहा कि प्रदेश में रेमेडीसीवर की पर्याप्त उपलब्धता है ।इसके लिए पूरी प्रक्रिया भी निर्धारित की गई है । कोविड-19 की चेन को ब्रेक करने पर फोकस किया जा रहा है ।जो भी टेस्ट कराने आता है तो तुरंत मेडिकल किट दी जा रही है ।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा थाना स्तर पर मिशन हौसला शुरू किया गया है  इसमें आकस्मिक स्थिति में जरूरतमंदों तक दवाइयों की होम डिलीवरी ,ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराना, कोविड पेशेंट के घर पर भोजन पहुंचाना, एंबुलेंस उपलब्ध करवाई जा रही है। सचिव डॉ पंकज कुमार पांडे ने कोविड-19 की विस्तार से जानकारी दी । कोविड-प्रबंधन के लिए विभिन्न नोडल अधिकारियों से भी जानकारी ली गई ।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव श्रीमती मनीषा पंवार सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी  मंडलायुक्त जिलाधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles