कोविड के अनुरूप व्यवहार अपनाकर खुद और दूसरों को सुरक्षित रखें :पुलिस महानिदेशक
देहरादून। पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार ने प्रदेशवासियों से कोविड के अनुरूप व्यवहार अपनाकर खुद सुरक्षित रहने और दूसरों को भी सुरक्षित रखने की अपील की । उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कोविड अनुरूप व्यवहार का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम, पुलिस एक्ट, एपिडेमिक डिजीज एक्ट एवं आईपीसी की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।

