पुलिस मुख्यालय में सादगी में मनी गाँधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती

Spread the love

देहरादून ।देवभूमि खबर। गाँधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पुलिस महानिदेशक अनिल के। रतूड़ी एवं उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गाँधी जी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, अशोक कुमार, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था दीपम सेठ, पुलिस महानिरीक्षक पी व एम संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना व सुरक्षा एपीअंशुमन, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय जीएस मर्तोलिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

देवभूमि खबर

Related articles