आपदा में विभिन्न विभागों के प्रमुखों को अलग-अलग भूमिकायें निभानी होती है:गणनायक

Spread the love

रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। मानसून सत्र से पूर्व जनपद की संवेदनशीलता को मद्ददेनजर रखते हुए इन्सिडेट रिस्पांस सिस्टम के सदस्यों की बैठक जिला सभागार में आयोजित की गई। आपदा की तैयारियों व आईआरएस की जानकारी के लिए आईआरएस के सदस्यों को विशेषज्ञ राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण बीबी गणनायक द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। बताया कि जिला मजिस्ट्रेट, जिला प्रशासनिक तंत्र का प्रमुख और आपदा प्रबन्धन अधीनियम 2005 के अनुसार जिला आपदा प्राधिकरण का अध्यक्ष होता है। उसे जिले में रिस्पान्सिबल अधिकारी के रूप में पदनामित किया गया है।

आपदा की प्रकृति और प्रकार पर निर्भर करते हुए जिले में विभिन्न विभागों के प्रमुखों को अलग-अलग भूमिकायें निभानी होती है। आपदा के समय आईआरएस के कर्ताओं का प्रमुख कार्य प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचना, प्रभावित व्यक्तियों को बचाना और उन्हें राहत उपलब्ध कराना होता है। राहत सामाग्रियों के लिये पुलिस और सशस्त्र बल अभियान चलाने और नेतृत्व करने के लिये सबसे अधिक उपयुक्त है। स्टेजिंग एरिया ऐसा क्षेत्र है, जहां संसाधनों को इकट्टा किया जाता है। इनमें भोजन, वाहन और अन्य सामाग्रियां जैसी वस्तुएं सम्मिलित हो सकती स्टेजिंग एरिया प्रभावित स्थल के निकट किसी उपयुक्त स्थान पर संसाधनों के तत्काल प्रभावी और शीघ्र नियोजन के लिये स्थापित किया जाता है। आपदा की परिस्थितियों से निपटने और विभिन्न कार्यो को पूरा करने वाली प्रमुख संस्था रिस्पांस ब्रांच है। आपदा के पैमाने पर निर्भर करते हुए रिस्पांस ब्रांच निदेशक की संख्या में बढोतरी करनी पड़ सकती है। प्रारूपों की जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी राज्य बीबी गणनायक ने बताया कि विभिन्न प्रकार के प्रारूप है। इससे आपदा के पश्चात होने वाले आॅडिट में किसी प्रकार की समस्या नही आती है। साथ ही बाहरी एजेन्सियों से लिये गये कार्यो का भुगतान भी शीघ्र किया जा सकता है।
बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने आईआरएस टीम को गम्भीरता से प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिये। कहा कि किसी भी प्रकार की घटना होने पर संबंधित अधिकारी क्षेत्र में जाने से पूर्व अपने साथ सर्च लाइट, आस्का लाइट व अन्य सामग्री आवश्यक रूप से साथ लेकर जायें। समस्त सदस्य आपदा के दौरान किये जाने वाले कार्यो को चार्ट में अंकित कर 15 जून तक कार्यालय में चस्पा करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरविन्द पाण्डे, उप वन संरक्षक मंयक शेखर झा, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, उप जिलाधिकारी बृजेश तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ एसके झा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ रमेश नितवाल सहित समस्त आईआरएस टीम के सदस्य उपथित थे।

देवभूमि खबर

Related articles