जनता दरबार में अनुपस्थित अधिकारियों से जिलाधिकारी ने मांगा स्पष्टीकरण 

Spread the love

रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। पुराने विकास भवन में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से आये हुए फरियादियों ने 50 शिकायतें दर्ज कराई। जनता दरबार में प्राप्त पचास शिकायतों में 36 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अवशेष शिकायतों के संबंध में अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि निस्तारण की कार्यवाही से संबंधित शिकायतकर्ता को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जनता दरवार में अनुपस्थित रहे अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये।

जनता दरबार में कमल सिंह ग्राम कोट द्वारा कोट धोलतीर मोटरमार्ग आने से पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने, नरेश चन्द्र डोभाल अध्यक्ष विद्यालय प्रबन्ध समिति राजकीय इन्टर कालेज टैंठी ने विद्यालय में रिक्त पदों को भरने, प्रधान ग्राम पंचायत रूमसी ने अगस्त्यमुनि-डोभा गणेश नगर मोटरमार्ग पर शेष भाग 4.75 किमी निर्माण, अवतार सिंह राणा राज्य आन्दोलनकारी निवासी रूमसी ने ग्राम पंचायत रूमसी के अन्र्तगत घटूडी-रूमसी-छैलाकाफल-चन्देश्वर मन्दिर मार्ग पर पुस्ता-दीवारों व स्कबरों के कार्यो की जांच, देव सिंह नेगी ग्राम हाट ने 13 परिवारों को मय अभिलेखों सहित ग्राम हाट में सम्मिलित करने, मोहन सिंह राणा ग्राम इशाला ने ग्राम इशाला को ककोडाखाल-द्वारीधार मोटर मार्ग के बे्रजिल नामक तोक से मोटरमार्ग स्वीकृत करने, रणजीत सिंह चैधरी पूर्व ग्राम प्रधान तोरियाल ने तोरियाल से दिउली के मध्य पैदल मार्ग बनाने, विजयपाल सिंह ग्राम तैला ने मकान क्षतिग्रस्त, मनमोहन सिंह रावत, निवासी वार्ड नम्बर सात ने नमामि गंगे कार्य से रास्ता तोड़ने के संबंध में शिकायत दर्ज की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरविन्द पाण्डेय, पीई एमएस रावत, सीओ गणेश लाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ एसके झा, सीवीओ डाॅ आरएस नितवाल, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी केएन गैरोला, जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, जिला उद्यान अधिकारी योगेन्द्र चैधरी, सहायक निबन्धक सहकारिता योगेश्वर जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं फरियादी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles