दून मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर बने पैथालॉजी लैब के सलाहकार

Spread the love

देहरादून।राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में बिटिया का इलाज करवाने आये वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्यागी को डॉक्टर द्वारा कुछ टेस्ट करवाने हेतु निजी पैथालॉजी लैब की स्लिप देने पर जनसेवा समिति के अध्यक्ष एवं पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी से शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

दून मेडिकल कॉलेज में अपनी बिटिया का इलाज करवाने आये वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्यागी ने बाल रोग विशेषघ् से ओपीडी में सलाह ली।डॉक्टर ने त्यागी को रानू पैथालॉजी सेंटर की स्लिप देकर कुछ टेस्ट करवाने के लिए कहा । पत्रकार त्यागी बिटिया के मामले को लेकर उक्त लैब से 1300 के टेस्ट करवा लाये।मामले को गम्भीर मानते हुए त्यागी ने इसकी शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी से करते हुए आवश्यक कार्यवाही की मांग की।मुख्या चिकित्साधिकारी एस के गुप्ता ने मामले को गम्भीर मानते हुए ठोस कार्यवाही का आश्वाशन दिया।इस अवसर पर पत्रकार संगठन के पदाधिकारी अखिलेश व्यास,संजय किमोठी,संजय थपलियाल,राजेंद्र सिंह नेगी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles