प्रभारी जिलाधिकारी हिमांशु खुराना एवं समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं आम जनमानस ने प्रधामंत्री के संबोधन को सुना
पौड़ी।जिला मुख्यालय सहित जनपद के समस्त लोगों ने तहसीलों, विकासखण्डों, नागर निकाय, विद्यालयों, सस्थानों व ग्रामीण क्षेत्रों में आज उत्तरप्रदेश मथुरा से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के अभियान का शुभारम्भ का सीधा प्रसारण को एलईडी टीवी, टीवी, कम्प्यूटर, प्रोजेक्टर आदि विभिन्न माध्यम से देखते हुए उनके संबोधन सुना।
जिला मुख्यालय में विकास भवन सभागार पौड़ी में प्रभारी जिलाधिकारी हिमांशु खुराना एवं समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं आम जनमानस ने प्रधामंत्री के संबोधन को सुना। जबकि जनपद के समस्त तहसीलों पर भी उपजिलाधिकारियों द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के सीधा प्रसारण को अपने क्षेत्रान्तर्गत कार्यालयों, विद्यालयों में समुचित व्यवस्था कर कार्यक्रम को आम जनमानस सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली बच्चों को दिखाया गया। वही नगर निकायों अधि0अधि0 द्वारा भी स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के सीधा प्रसारण को नगरवासियों एवं कार्मिकों को दिखाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने कार्मिकों के सहयोग एवं अपने टीवी चैंनल पर प्रधानमंत्री जी के सीधा प्रसारण को देखते हुए उनके संबोधन को सुना।
तहसील लैसडोन में अपर्णा ढौडियाल, तहसील श्रीनगर दीपेन्द्र सिह नेगी, तहसील कोटद्वार योगेश सिह मेहरा, तहसील थलीसैण सौरभ असवाल, आदि उपजिलाधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत सभागारों एवं विद्यालयों में समुचित व्यवस्था कर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के सीधा प्रसारण का लाभ लेते हुए स्कूली बच्चों सहित लोगों ने मा0 प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीयमंत्री व मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश के संबोधन को सुना। कार्यक्रम के उपरान्त उपस्थित सभी लोगों ने सभागार में डेली यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु स्वच्छता की शपथ ली।
इस अवसर पर पीडी एस.एस. शर्मा, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एपीडी, सुनील कुमार, परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोडा, जिला उद्यान अधिकारी डा0 नरेन्द्र कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित समस्त अधिकारी, कर्मचारी व आमजनमानस उपस्थित थे।

