अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाएं की गईं सम्मानित

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर।। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा महिला प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन राजपुर रोड स्थित रेडियंस पैराडाइज होटल में किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक आदि में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को समर्पित रहा। इसमें छात्रा एनसीसी कैडेटों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर उत्तराखंड विधि आयोग के अध्यक्ष राजेश टंडन ने कहा कि महिलाएं आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक रूप से मजबूत होकर कार्य कर रही हैं। हमें बेटियों के जन्म होने पर उनको बेटियों के अधिकार देने चाहिए। महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हंै मगर जागरूकता के अभाव में उनको इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष महावीर सिंह रंगड़ ने कहा कि महिलाओं की जो भी योजनाएं आती हैं उनको जन जन तक पहुंचाने के लिए हम लोगों को आगे आना होगा जिससे महिलाएं और सशक्त और मजबूती से खड़ी हो सकंे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने महिलाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष रूप से महिलाओं के लिए समर्पित है ताकि हम उनके द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा कर सकें। हर किसी के जीवन में एक महिला की उपस्थिति बहुत जरूरी होती है। दुनिया में महिलाओं के बिना जीवन संभव नहीं है। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में विशंभर नाथ बजाज ने अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रत्येक महिला को आगे बढ़ने के लिए सब के सहयोग की जरूरत होती है। जो हम सबको करना चाहिए, स्त्री हमेशा सही जीवन का नेतृत्व करती है दूसरों के लिए भी सशक्त रूप से मजबूत आधार बनती है। यही कारण है जिससे हम कह सकते हैं कि दिन के 24 घंटे का समय भी महिलाओं के कार्यों की सराहना या पहचानने के लिए बहुत कम है। जिस दिन को उस दिन के रूप में निर्दिष्ट किया गया है जो किसी महिलाओं के सामाजिक आर्थिक सांस्कृतिक राजनीतिक और व्यक्तिगत उपलब्धियों को पहचाना जाता है। इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने कहा प्रत्येक महिला को अपना महत्व समझना चाहिए और उन्हें अपनी प्रगति के लिए प्रयास करने का साहस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले दशकों में महिलाओं ने अपने प्रयासों से मजबूत छवि बनाई है। महानगर मंत्री भारतीय जनता पार्टी लच्छू गुप्ता ने अपने विचार रखते हुए कहा हमें महिलाओं का हमेशा सम्मान करना चाहिए जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। इस अवसर पर सुनीता चंदेल, मेजर प्रेमलता वर्मा (एनसीसी), रीता गोयल (समाज सेवा), बीना जैन (धार्मिक शिक्षा), निशा शर्मा (शिक्षा), नीलम शर्मा (समाज सेवा), सुमना सैमुअल (शिक्षा), पुष्पा बर्थवाल (समाज सेवा) के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप विनायक, अनिल वर्मा, विनोद महन, एसके छाबरा, शारदा गुप्ता, गीता वर्मा, वीके बंसल, सुनील कोहली, अर्चना वागडी, निर्मला देवी, राहुल चैहान, राखी रावत, महेंद्र रावत, आशीष जैन, राजेश जैन, राजकुमार तिवारी, सुनीता आर्य आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles