नैनीताल में बढ़ा वन्यजीवों का आतंक, रानीबाग में एक और जानवर पिंजरे में कैद
रिपोर्ट: ललित जोशी
नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों वन्यजीवों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। हाल ही में एक वन्यजीव दोपहिया वाहन की चपेट में आ गया, जबकि एक अन्य को पिंजरे में कैद किया गया।
तीसरी घटना रानीबाग इंद्रानगर क्षेत्र की है, जो काठगोदाम के पास स्थित है। यहां एक और वन्यजीव को पिंजरे में कैद किया गया। पिंजरे में बंद होने के बावजूद जानवर का आक्रामक व्यवहार लोगों में दहशत बढ़ा रहा है।
इस संबंध में भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने कहा कि लगातार वन्यजीवों का पकड़ा जाना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने वन विभाग से सतर्क रहने और आदमखोर वन्यजीवों को जल्द पकड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का जंगल से जुड़ाव बना रहता है, ऐसे में खतरा और बढ़ जाता है।
सामाजिक कार्यकर्ता कमल कुलियाल ने भी ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि लोग अकेले न जाएं और समूह में ही बाहर निकलें।
इधर पिंजरे में कैद वन्यजीव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है, जिससे स्थिति और संवेदनशील बनी हुई है।

