सरकार का मुख्य उद्देश्य जरूरत मंदों तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है:धन सिंह रावत

सरकार का मुख्य उद्देश्य जरूरत मंदों तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है:धन सिंह रावत
Spread the love

पौड़ी।।देवभूमि खबर।प्रदेश के सहकारिता, प्रोटोकाल, दुग्ध विकास, उच्च शिक्षा तथा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिंह रावत ने आज जनपद पौड़ी के श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी। मा. उच्च शिक्षा मंत्री डा. रावत ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मांडाखाल पौड़ी में अविभाजित उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा मंत्री डा. शिवानंद नौटियाल प्रवेश स्मृति द्वार का मंत्रोचार के साथ भूमि पूजन किया। उन्होंने स्व0 नौटियाल की याद में बनाये जाने वाले स्मृति द्वार को जनहित में समर्पित बताया। कहा कि स्व0 नौटियाल गढ़वाल क्षेत्र के पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें पहाड़ में उच्च शिक्षा के महत्व को समझा और अपने कार्यकाल के दौरान कई विद्यालय और डिग्री कालेज खुलवाये। उन्होंने कहा कि करीब 14 लाख की धनराशि से डा0 नौटियाल स्मृति द्वार का निर्माण किया जाएगा, जिससे कि नई पीढ़ी उनके द्वारा किये गये कार्यों को याद रख सकेगी। इसके उपरान्त सहकारिता मंत्री डा0 रावत ने चैबट्टा में जिला सहकारी बैंक के एटीएम का लोकार्पण तथा चैबट्टा में ही माँ उल्केश्वरी देवी मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण कार्यों का निरीक्षण और लोकार्पण किया। कार्यक्रम के उपरान्त उन्होंने राजकीय इंटर कालेज खिर्सू में लैब एवं कक्षों तथा ब्लाक मुख्यालय खिर्सू में दस लाख की लागत से नवनिर्मित पंचायत रिसोर्स सेंटर का लोकार्पण कर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उच्च शिक्षा तथा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 रावत ने कहा कि उन्होंने खिर्सू के मांडाखाल, चैबट्टा और ब्लाक मुख्यालय खिर्सू में ही विभिन्न कार्य जनहित में लोकार्पण व शिलान्यास किये। कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य जरूरत मंदों तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए जिम्मेदार विभागों और अधिकारियों को पहले ही आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से भी योजनाओं का लाभ उठाने का आवाह्न किया। बैठक में उन्हांेने कहा कि अब सरकार का मुख्य लक्ष्य ईज आॅफ डूईंग के तहत ग्राम पंचायतों को ‘हर घर नल और हर नल में जल‘ योजना के तहत पेयजल सुविधा मुहैया कराई जाएगी। कहा कि भारत सरकार के इस लक्ष्य के तहत प्रदेश सरकार ने भी रोड मैप तैयार कर लिया है। शीघ्र ही इसको प्रभावी रूप से क्रियांवित किया जाएगा। उन्होंने रेखीय विभागों के साथ मा. मुख्यमंत्री द्वारा 25 जनवरी, 2020 को लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक की।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सम्पत सिंह रावत, सिंचाई सलाहकार के उपाध्यक्ष अतर सिंह असवाल, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, सहकारिता उपाध्यक्ष, मातबर सिंह रावत, डीसीबी अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत, डीपीआरओ एमएम खान, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी, तहसीलदार श्रीनगर सुनील राज सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles