कांग्रेस पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगी : मंत्री प्रसाद नैथानी

Spread the love
रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत तय है और कांग्रेस भारी बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाएगी। 16 मार्च को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देहरादून में चुनाव का शंखनाद करेंगे। रैली में गढ़वाल क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।
जिला मुख्यालय पहुंचने पर पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि जनता इस बार कांग्रेस का साथ देने जा रही है। उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को जीत मिल रही है। जनता का पक्ष भी कांग्रेस के प्रति है। डबल इंजन सरकार के झूठे वादों से जनता त्रस्त है। कहा कि पूरे देश में कांग्रेस के लिए माहौल बना है। जिस प्रकार बेरोजगारी, महंगाई की समस्या पिछले पांच सालों में देश में फैली है, उससे आम जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है। कहा कि अब जनता भी समझ चुकी है कि देश का भविष्य कांग्रेस के हाथों में ही सुरक्षित है। भाजपा सरकार में उत्तराखंड का कोई विकास नहीं हुआ है। बेरोजगरी से युवा परेशान हैं। जनता की किसी भी प्रकार से सुध नहीं ली जा रही है। श्री नैथानी ने कहा कि देश की जनता केंद्र में बदलाव चाहती है। राहुल गांधी 16 मार्च को देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड की जनता में चुनावी बिगुल फूकेंगे।

देवभूमि खबर

Related articles