अवैध निर्माण को हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने किया सील

Spread the love

हरिद्वार।देवभूमि खबर।। हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने टीम के साथ पहुंचकर सूर्या कॉम्पलेक्स की छत पर अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण को रूकवाने के साथ ही निर्माण स्थल कोसील भी कर दिया है। चन्द्राचार्य चैक के समीप स्थित सूर्या कॉम्पलेक्स में बिल्डिंग की तीसरी मंजिल के ऊपर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था।

व्यापारियों द्वारा अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण की शिकायत जिला अधिकारी से लेकर एचआरडीए के अधिकारियों से भी की गयी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए बुधवार की सुबह विभाग एचआरडी के अधिशासी अभियंता श्याम मोहन शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण को रूकवा दिया। निर्माण रूकवाने के साथ ही निर्माण स्थल को भी सील कर दिया गया। इस दौरान अधिशासी अभियंता श्याम मोहन शर्मा ने बताया कि इसके पहले भी भवन स्वामी को निर्माण नहीं करने की बाबत नोटिस भी जारी किया गया था। व्यापारियों द्वारा शिकायत करने के बाद निर्माण रूकवा दिया गया है। निर्माण स्थल को भी सील कर दिया गया है। एचआरडीए की कार्रवाई का व्यापारियों ने स्वागत किया है। व्यापार मण्डल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि सूर्या कॉम्पलेक्स की छत पर नियम विरूद्ध निर्माण किया जा रहा था। तीस वर्ष से अधिक पुरानी बिल्डिंग की छत पर
भारी निर्माण होने से व्यापारियों के साथ कॉम्पलेक्स में आने वाले ग्राहकों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया था। एचआरडीए द्वारा निर्माण पर रोक लगाए जाने के बाद व्यापारियों को राहत मिली है। अनूप सिंह सिद्धू ने कहा कि नियम अनुसार निर्माण किया जाए तो किसी को भी कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन हठधर्मिता व नियमों को ताक पर रखकर कॉम्लेक्स की छत पर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था। किसी भी व्यापारी से निर्माण को लेकर भवन स्वामी नक्शे व बिना अनुमति के ही भारी भरकम निर्माण किया जा रहा था। सीलिंग की कार्रवाई अवैध निर्माण के चलते की गयी है। अनूप सिंह सिद्धू ने कहा कि सूर्या कॉम्पलेक्स के आसपास सैकड़ों दुकानें हैं। व्यस्तम बाजार होने के कारण अन्य व्यापारियों को परेशानियां झेलनी पड़ती। राजन मेहता, सुधीर गुप्ता, आशीष कौशिक, संजीव सेठी, अनुराग खन्ना, कपिल शर्मा, पंकज आहलुवालिया, धीरज अरोड़ा, रोहित जैन, विक्रम सिद्धू, अमित त्यागी, विमल मल्होत्रा, योगेश वाधवा, दीपक अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, पंकज सैनी, नितिन शर्मा आदि व्यापारियें ने भी एचआरडीए की कार्रवाई का स्वागत किया है।

देवभूमि खबर

Related articles