न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च गोलीबारी घटना में 49 लोगों की मौत

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में गोलीबारी से हड़कंप मच गया है। इस घटना में 49 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार डीन एवेन्यु मस्जिद में हुई गोलबारी में 41 लोगों की मौत हुई है और लिनवुड एवेन्यु मस्जिद में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हमले में 48 लोग घायल हुए है

न्यूज़ीलैंड पुलिस ने इस घटना के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें से एक को छोड़ दिया गया। दो लोग हिरासत में हैं। एक 28 वर्षीय युवक पर हत्या का आरोप दर्ज किया गया है। कल सुबह क्राइस्टचर्च जिला अदालत में उसकी पेशी होगी।

इससे पहले न्यूजीलैंड पुलिस के माइक बुश ने क्राइस्टचर्च की मस्जिद में फायरिंग पर कहा कि चार लोग हिरासत में ले लिए गए हैं, जिसमें से एक महिला और तीन पुरुष हैं।

देवभूमि खबर

Related articles