पतंजलि विवि की एनएसएस यूनिट का सात दिवसीय शिविर संपन्न

Spread the love

हरिद्वार।देवभूमि खबर। पतंजलि विश्वविद्यालय के अन्तर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई संख्या 6 व 7 द्वारा सप्तदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम बहाद्दपुर सैनी में 13 से 19 मार्च तक आयोजित किया गया। शिविर समापन समारोह के मुख्य अतिथि पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. महावीर अग्रवाल ने युवाओं से राष्ट्रीय सेवा मिशन के साथ जुड़कर समाज सेवा का आह्वान किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पतंजलि विश्वविद्यालय के स्वयं सेवक छात्रा-छात्राएं देशसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

उन्होंने सम्बोध्ति करते हुए कहा कि सकारात्मक व उन्नत राष्ट्रीय भावना से ही देश को मजबूत बनाया जा सकता है। इसके लिए सरकारी तथा गैर सरकारी लोगों तथा संस्थाओं को हमेशा तैयार रहना चाहिए। चुनौतियां तो आयेंगी परन्तु हिम्मत से उसका मुकाबला करना चाहिए। डॉ. महावीर अग्रवाल ने कहा कि भारत की अधिकांश जनसंख्या गांवों में निवास करती है। यहाँ के लोग भुखमरी, गरीबी, अशिक्षा तथा बेरोजगारी से परेशान हैं। सेवायोजना तथा समाजसेवियों को गाँवों को बचाने तथा उसके उत्थान का संकल्प लेना चाहिए। गांवों से अशिक्षा को दूर कर उन्हें साक्षर बनाना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वैशाली गौड़ ने स्वयं सेवकों को अनुशासनात्मक तथा शैक्षणिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस विशेष शिविर का उद्देश्य स्वयंसेवकों का सर्वांगीण विकास करना तथा गाँव व नगर की दूरियों को कम करना है। शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविध्यिों यथा- योग प्रशिक्षण, महिला सुरक्षा प्रशिक्षण, स्वच्छता, शिक्षा, मतगणना, कौशल विकास, हरित भारत आदि को संचालित किया गया। ग्रामवासियों को जन जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्किारी श्री कपिल शास्त्राी जी ने स्वयं सेवकों को कठिन परिश्रम करने एवं जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। शिविर को सफल बनाने में पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति महावीर अग्रवाल, स्वामी परमार्थ देव, शैक्षणिक व प्रशासनिक अध्किारी डॉ.बंसल, अनुसंधन संयोजक प्रो. वी.के. कटियार, राष्ट्रीय सेवा योजना केकार्यक्रम अध्किारी डाॅ. वैशाली गौड़ व कपिल शास्त्री एवं सहायक कार्यकत्र्ता शिवराज, कुमारी सविता का विशेष योगदान रहा। शिविर की सफलता का श्रेय राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को जाता है।

देवभूमि खबर

Related articles