मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश

Spread the love

रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पस्ता, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोला व राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवल बीरों का जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय पस्ता अगस्त्यमुनि में प्रधानाध्यापक कक्ष में जाकर उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया। साथ ही छात्र-छात्राओं की उपस्थित पंजिका की जांच की, जिसमें सभी छात्र-छात्रायंे उपस्थित पाये गये। विद्यालय में एक अध्यापक एवं एक अध्यापिका कार्यरत हैं एवं दस छात्र-छात्रायंे अध्ययनरत है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रांगण में बच्चे मध्याहन भोजन कर रहे थे। जिलाधिकारी ने मध्याहन भोजन ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता परखी। जिलाधिकारी ने मध्याहन भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश प्रधानाध्यापिका को दिए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती चन्द्रा शाह, सहायक अध्यापक सुरेन्द्र लाल व भोजन माता श्रीमती सतेश्वरी देवी उपस्थित थी। इसके पश्चात जिलाधिकारी राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक कक्ष में जाकर उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया। साथ ही छात्र-छात्राओं की उपस्थित पंजिका की जांच की, जिसमें 31 छात्र-छात्राओं में 27 छात्र-छात्रायें उपस्थित पाये गये। विद्यालय में दो अध्यापक कार्यरत हैं, जिसमें प्रधानाध्यापक अवकाश पर पाये गये। जिलाधिकारी ने कक्षा पांच में जाकर तीस मिनट तक बच्चों को ब्लैकबोर्ड पर गणित में आयात, भिन्न, दशमलव एवं परिमाप के बारे में पढ़ाया। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा नव निर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवल बीरों का निरीक्षण किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवल बीरों में दो अध्यापिका कार्यरत है एवं 28 छात्र-छात्रायें अध्ययनरत है। जिलाधिकारी ने कक्षा में जाकर छात्र-छात्राओं को सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी पूछे। जिसका उत्तर बच्चों द्वारा बखूबी से दिया गया। इस अवसर तहसीलदार श्रीमती शालिनी मौर्य, प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुनीता पंवार, सहायक अध्यापिका श्रीमती विनीता रावत उपस्थित थी।

देवभूमि खबर

Related articles