चंद्रकांत पाण्डेय के संयोजन में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Spread the love

हरिद्वार।देवभूमि खबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा सप्तऋषि मण्डल के महामंत्री चंद्रकांत पाण्डेय के संयोजन में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के आवास पर फूलमालाएं पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। भाजपा में सम्मिलित हुए युवा कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि

कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से युवा वर्ग आहत है। कांग्रेस पार्टी लगातार अपना जनाधार युवाओं के बीच से खो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही युवाओं के हितों को सुरक्षित रख सकती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाता है। युवाओं की भूमिकाओं को सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। निश्चित तौर पर लोकसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत के साथ जीत हासिल कर एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाएगी। मण्डल महामंत्री चंद्रकांत
पाण्डे ने भाजपा में सम्मिलित हुए युवाओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी की विचारधाराओं से प्रेरित होकर भाजपा में सम्मिलित हुए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर युवा वर्ग लगातार भाजपा से जुड़ रहा है। युवा
कार्यकर्ताओं के आने पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
चंद्रकांत पाण्डे ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से मुद्दाविहीन हो चुकी है। देश का युवा आर्थिक प्रगति चाहता है। उन्होंने कहा कि सप्तऋषि मण्डल को और अधिक मजबूत करने के लिए आगे भी युवाओं को पार्टी में सम्मिलित किया जाएगा।
सचिन बेनीवाल व पार्थ दुबे ने कहा कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के विकास कार्यो से प्रभावित होकर दर्जनों युवा भाजपा में सम्मिलित हुए हैं। कांग्रेस पार्टी लगातार युवाओं की उपेक्षा कर रही है। जिसके चलते युवा वर्ग भाजपा की रीति नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में सम्मिलित हो रहा है।
भाजपा में सम्मिलित हुए मृदुल शर्मा व शिवम भल्ला ने कहा कि भाजपा पार्टी के लिए ईमानदारी से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। जनजन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के लिए ईमानदारी से कार्य किया जाएगा।
निष्ठावान कार्यकर्ता ही पार्टी में अपनी पहचान बना लेता है। मंत्री प्रतिनिधि  मुकेश कौशिक ने भी कार्यकर्ताओं को फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। सदस्यता लेने वालों में आयुष पंडित, मृदुल शर्मा, शिवम भल्ला, चेतन ठकराल, प्रशांत, ईशान, मोहित मित्तल, कर्ण पंजवानी, विजेंद्र, समर, कपिल राणा,
पार्थ शर्मा, यश शर्मा आदि शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles