सफाई कर्मियों के लिए लागू किया जाए नया न्यूनतम वेतन

सफाई कर्मियों के लिए लागू किया जाए नया न्यूनतम वेतन
Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। नये वार्डों के गठन के उपरांत कर्मचारियों की भारी कमी को देखते हुए सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मचारियों की भर्ती आउटसोर्स से किए जाने का यूनियन ने घोर विरोध किया है। शुक्रवार को इस मामले को लेकर नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन ने नगर आयुक्त को ज्ञापन प्रेषित किया है। यूनियन ने यह भी मांग की है कि न्यूनतम मजदूरी सलाहकार बोर्ड के परामर्श के अनुसार 1 अप्रैल 2019 से नगर निगम में नियोजित सफाई मजदूरों को नये शासनादेश के अनुसार न्यूनतम वेतन निर्धारण किया जाए।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की नगर निगम शाखा के अध्यक्ष राजेश कुमार व सचिव धीरज भारती ने आज नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय को ज्ञापन प्रेषित करते हुए मांग की है कि श्रम अनुमाग उत्तराखंड शासन के आदेशों के अनुसार न्यूनतम मजदूरी सलाहकार बोर्ड के परामर्श के अनुसार एक अप्रैल 2019 नगर निगम में नियोजित सफाई मजदूरों को 319 रूपये प्रतिदिन से भुगतान की स्वीकृति प्रदान की जाये। समस्त सफाई मजदूरों का ईपीएफ की कटौती उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार की जानी सुनिश्चित की जाये। ज्ञापन में कहा गया कि नये वार्डो के गठन के उपरांत कर्मचारियों की भारी कमी को देखते हुए सफाई व्यवस्था के लिए 600 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाये। साथ ही यह भी चेतावनी दी की यदि सफाई कर्मचारियों की भर्ती ठेकेदारी प्रथा के तहत की गई तो संघ इसका घोर विरोध करेगा। यह भी मांग की गई की समस्त सफाई मजदूरों को सामान्य कर्मचाारियों की भांति समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ अनुमन्य किया जाए।

देवभूमि खबर

Related articles