टीएमसी ने बीजेपी पर विद्यासागर की मूर्ति तोड़ने का लगाया आरोप

Spread the love

कोलकाता।एजेंसी।पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान बवाल के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। रोड शो में हिंसा के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी पर समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया है। इस मामले के तूल पकड़ते ही सीएम ममता ने अपने ट्विटर की डीपी में अब विद्यासागर की फोटो लगा ली है।

ममता बनर्जी ने विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने के खिलाफ बृहस्पतिवार को एक विरोध रैली की घोषणा भी की है। बवाल के बाद कल ममता बनर्जी ने कहा था, ‘’बीजेपी के लोग इतने असभ्य हैं कि उन्होंने विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ दी। वे सभी बाहरी लोग हैं। बीजेपी मतदान वाले दिन के लिए उन्हें लाई है।’’ इस दौरान ममता ने अमित शाह को ‘गुंडा’ बताया। अब इस विवाद के बाद विद्यासागर की प्रतिमा गिराने के मुद्दे पर टीएमसी ने चुनाव आयोग से मुलाकात का समय मांगा है।

वहीं, विद्यासागर कॉलेज के प्रधानाचार्य गौतम कुंडु ने बीजेपी समर्थकों पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, ‘’बीजेपी समर्थक पार्टी का झंडा लिए हमारे दफ्तर के अंदर घुस आए और हमारे साथ बदसलूकी करने लगे। उन्होंने कागज फाड़ दिया, कार्यालय और संघ के कक्षों में तोड़फोड़ की और जाते वक्त विद्यासागर की आदम कद प्रतिमा तोड़ दी। उन्होंने दरवाजे बंद कर दिये और मोटरसाइकलों को आग के हवाले कर दिया।

देवभूमि खबर

Related articles