HTML tutorial
HTML tutorial

कोलकाता घटना से आक्रोशित भाजपाइयों ने निकाला मौन जुलूस

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। कोलकाता पश्चिम बंगाल में गत दिवस भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से किए गए हमले के विरोध में उत्तराखंड भाजपाइयों में भी आक्रोश दिखाई दिया। आज राजधानी देहरादून में भाजपाइयों ने महानगर कार्यालय से गांधी पार्क तक मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला।

भाजपाइयों ने बंगाल में हो रही चुनावी हिंसा और विशेष रूप से कल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ हुई घटना के विरोध में मौन जुलूस निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने गांधी पार्क महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने बैठकर धरना दिया। कार्यक्रम के पश्चात मीडिया से वार्ता करते हुए प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कहा कि बंगाल में अराजकता अपने चरम पर है और लोकतंत्र खतरे में है। वहां स्वयं मुख्यमंत्री ही स्थानीय पुलिस को अराजक होने के निर्देश दे रही है और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की लगातार हत्या हो रही है। यहां तक कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी रैली निकालने पर विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ता है। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने पत्रकारों को बताया कि कल की घटना के विरोध में देश की सभी राजधानियों में आज मुंह पर पट्टी बांधकर भाजपा द्वारा विरोध किया जा रहा है। उत्तराखंड में भी अपने अध्यक्ष पर हुए हमले को लेकर भाजपाई गुस्से में हैं पर हमने इसका शांतिपूर्ण विरोध करने का निर्णय लिया। धरना देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक पुष्कर सिंह धामी, मंत्री कैलाश पंत, प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन, महा नगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, महानगर महामंत्री राजेंद्र ढीलो, आदित्य चैहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम पंत, महिला मोर्चा अध्यक्ष बृजे लेश गुप्ता, अंशिता शर्मा, प्रवीन शर्मा, पिंकी सेमवाल, कुमकुम, अस्थाना, राजेश रावत, डॉ उदय पुंडीर, सतेंद्र नेगी, संदीप मुखर्जी, संजीव, रईस अंसारी, लच्छू गुप्ता, विमल चैधरी, महेश गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

देवभूमि खबर

Related articles