मोदी जी मेरे परिवार का कितना अपमान करे लेकिन मै नहीं करूँगा :राहुल गांधी

Spread the love

नई दिल्ली।।लोकसभा चुनाव के लिए के लिए आखिरी चरण का मतदान बचा हुआ है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों की ओर से एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। हाल ही में बीजपी और खुद पीएम मोदी ने राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर वन’ कह कर कांग्रेस पर निशाना साधा था। अब राहुल गांधी ने कहा कि वो मर जाएंगे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता-पिता का आपमान नहीं करूंगा।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी नफरत के साथ बात करते हैं, वह मेरे पिता, दादी, परदादा का अपमान करते हैं, लेकिन मैं अपने जीवन में कभी भी उनके परिवार, उनकी मां और पिता के बारे में नहीं बोलूंगा। मैं मर जाऊंगा लेकिन उनके माता-पिता का अपमान कभी नहीं करूंगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं आरएसएस या फिर भाजपा का आदमी नहीं हूं, कांग्रेस का हूं। राहुल गांधी ने कहा कि अगर मेरे खिलाफ नफरत भी फैलाई जाए तब भी मैं उनसे प्यार से ही बात करूंगा, हम मोदी जी को प्यार से हराएंगे, आपको गले लगाएंगे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक चुनावी रैली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर वन कहा था। हालांकि इसके बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाधी वाड्रा ने पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन से की। पीएम मोदी यही नहीं रूके उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजीव गांधी ने छुट्टी मनाने के लिए नौसेना के आईएनएस विराट के इस्तेमाल का आरोप लगाया।

देवभूमि खबर

Related articles