HTML tutorial
HTML tutorial

नतीजे आने से पहले ही यूकेडी ने किये हाथ खड़े ,मानी हार

नतीजे आने से पहले ही यूकेडी ने किये हाथ खड़े ,मानी हार
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने चुनाव नतीजों से पहले ही हार मान ली है। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि यूकेडी अपने आप को चुनाव में कहीं भी नहीं पाती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की सोच केवल बीजेपी-कांग्रेस पर रही। कोई तीसरी पार्टी भी है, उस तरफ मतदाताओं ने देखने की कोशिश भी नहीं की।

दिवाकर भट्ट ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दो तरफ ध्रूवीकरण हुआ। यहां के मतदाताओं की सोंच कांग्रेस और भाजपा की तरफ ही रही। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के पास संसाधन नहीं थे। साथ ही यह लोकसभा चुनाव तो धन बल का चुनाव रहा। उन्होंने कहा कि अन्य दलों में एमपी के चुनाव के लिए पहले कैंडिडेट से पूछ लिया जा रहा था कि उसके पास 15 करोड़ रुपये हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि उनके प्रत्याशी के पास पैसे नहीं थे और संसाधन भी नहीं थे। कांग्रेस और बीजेपी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय मुद्दों का चुनाव नहीं था। इस चुनाव में लोगों को गुमराह करने के मुद्दों को उठाया गया। उन्होंने साफ कहा कि यूकेडी इस चुनाव में खुद को कहीं भी नहीं पाती है।

देवभूमि खबर

Related articles