एचडीएफसी बैंक ने नैनीताल विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए स्मार्ट हब ऐप शुरू किया

Spread the love

नैनीताल।देवभूमि खबर। एचडीएफसी बैंक ने नैनीताल विश्वविद्यालय में एचडीएफसी बैंक ई-पेमेंट स्मार्ट हब ऐप के माध्यम से तुरंत प्रवेश शुल्क जमा करने की शुरूआत करने की घोषणा की है। यह पहल एचडीएफसी बैंक की सर्वश्रेष्ठ उत्पाद प्रदान करने और विविध डिजिटल प्लेटफार्म द्वारा अपने ग्राहकों को निरंतर तकनीकी अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता का एक हिस्सा है।

डा. डी. के. नौरियाल, वाइस चांसलर नैनीताल विश्वविद्यालय, एचडीएफसी बैंक के श्री कुमार संजीव, हेड, ब्रांच बैंकिंग, नार्थ 3 और श्री अजय चैधरी, क्लस्टर हेड, रुद्रपुर की उपस्थिति में आयोजित की गई प्रेस कांफ्रेंस में छात्रों के समक्ष एक विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया गया, जिसमें एचडीएफसी बैंक ई-पेमेंट स्मार्ट हब ऐप के माध्यम से भुगतान करने के चरणों और प्रारूप का वर्णन किया गया। इस प्लेटफार्म से केवल नैनीताल के ही छात्रों को ही फायदा नहीं मिलेगा बल्कि उत्तराखंड के सभी 80,000 छात्रों को इसका फायदा पहुँचेगा। इसके अलावा छात्र एचडीएफसी बैंक की किसी भी ब्रांच लोकेशन पैन इंडिया में प्रवेश शुल्क जमा कर सकते हैं।
संयुक्त प्रेस कांफ्रेस के दौरान बोलते हुए डा. डी. के. नौरियाल, वाइस चांसलर ने कहा, हमें विश्वास है कि इस ऐप से उत्तराखंड के छात्रों की डिजिटल लेनदेन करने में मदद मिलेगी और इस नयी प्रणाली से कॉलेजों के प्राध्यापकों और प्रबंधन को शुल्क एकत्र करने में लगने वाले समय और मेहनत की बचत करने में मदद मिलेगी। इस ऐप से उत्तराखंड विश्वविद्यालय को कई फायदे मिलेंगे, क्योंकि बैंक विश्वविद्यालय को प्रंबधन सूचना प्रणाली प्रदान करेगा। इस ऐप से डेटा का मिलान करने, कर्मचारियों की संलग्नता कम करने में मदद मिलेगी और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे स्टेशनरी की बचत होगी।
“हमें विश्वास है कि हमारी पेशकश हमारी नई पीढ़ी की अवश्यकताओं और अपेक्षाओं के अनुसार होनी जरूरी है। आज, जब हमारे छात्रों का समय बहुत ही कीमती है, एचडीएफसी बैंक ई-पेमेंट स्मार्ट हब ऐप से उन सभी छात्रों को लाभ मिलेगा जो बिना किसी लागत के एचडीएफसी बैंक के डिजिटल बैंकिंग प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हुए अपना प्रवेश शुल्क जमा करना चाहते हैं। एचडीएफसी बैंक स्मार्ट हब ऐप की मदद से हमारा लक्ष्य छात्रों और प्राध्यापकों को सुविधाजनक और विभेदित अनुभव प्रदान करना है, श्री कुमार संजीव, हेड, ब्रांच बैंकिंग, नार्थ 3, एचडीएफसी बैंक ने कहा।“

देवभूमि खबर

Related articles