108 एंबुलेंस सेवा के निकाले गए कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन 21 वें दिन भी जारी

देहरादून।देवभूमि खबर। 108 एंबुलेंस सेवा के निकाले गए कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जारी है। भारतीय मजदूर संघ ने ऐलान किया है कि 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
भारतीय मजदूर मजदूर संघ के उत्तर क्षेत्र के संगठन अध्यक्ष पवन कुमार ने आंदोलनकारियों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि नई कंपनी से नियमों को ताक पर रखकर अनुबंध कर दिया गया, जिससे पहले कार्य कर रहे कर्मचारी सड़क पर आ गए हैं। अपनी मांगों को लेकर सोमवार को 108 एंबुलेंस के पूर्व कर्मचारियों के नई कंपनी में समायोजन की मांग को लेकर धरना 21 वें दिन भी जारी रखा। इस दौरान 13 लोग क्रमिक अनशन पर रहे। मेयर सुनिल उनियाल गामा भी 108 एंबुलेंस कर्मचारियों समर्थन की बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि सीएम भी उनकी समस्याओं ंको लेकर फिक्रमंद हैं। सीएम से वार्ता करा समस्या समस्याओं का समाधान कराया जायेगा। धरने पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल राठी, विपिन जमलोकी, नीरज शर्मा, शिशुपाल, रमेश डंगवाल, आशना, दिव्या, महेश जोशी, अनिल रावत, प्रियंका, शपूजा, रचना, सुशीला, आशा, आशीष, प्रवीण, राज मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
—————————— ——————————

