राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ग्रीष्मकालीन प्रवास पर नैनीताल राजभवन पहुॅची

Spread the love
नैनीताल।देवभूमि खबर। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य सोमवार को ग्रीष्मकालीन प्रवास पर राजभवन नैनीताल पहुंची। राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल को पी.ए.सी की टुकड़ी द्वारा राष्ट्रीय सलामी दी गई।
डी.आई.जी अजय जोशी, जिलाधिकारी विनोद सुमन, वरिष्ठ पुलिस अघीक्षक सुनील कुमार मीणा, कुलपति कुमाऊँ विश्वविद्यालय डाॅ0 के0एस0राणा ने राज्यपाल श्रीमती मौर्य का स्वागत किया। राज्यपाल ने डी.एम और एस.एस.पी से जिले की कानून व्यवस्था की जानकारी भी ली। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री रमेश कुमार सुधांशु भी उपस्थित थे।मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए राज्यपाल ने कहा कि मैदानी इलाकों की गरमी की तुलना में नैनीताल का मौसम सुकून भरा है। उन्होंने कहा कि यहाँ के मौसम का पर्यटक पूरा आनंद उठा रहे हैं। राज्यपाल श्रीमती मौर्य कल मंगलवार को राजभवन गोल्फ कोर्स मे गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामंेट के कर्टन रेजर कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।

देवभूमि खबर

Related articles