HTML tutorial
HTML tutorial

सड़कों का डीएम ने किया निरीक्षण खामियां पाये जाने पर जताया रोष

Spread the love

रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। विश्व बैंक की सड़कों पर घटिया तरीके से कार्य किये जाने की शिकायत मिल रही थी, जिसको लेकर रविवार को जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने आठ करोड़ तीन लाख की लागत से निर्माणधीन दस किमी काण्डई-कमोल्डी और तीन करोड़ 73 लाख की लागत से निर्माणाधीन साढ़े पांच किमी स्यूणी-टैंटी-पाटा मोटरमार्ग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में पाया गया कि दोनोें मोटरमार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय है। स्यूणी-टैंटी-पाटा मोटरमार्ग की खस्ताहालत पर जिलाधिकारी ने तत्कालीन अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता का स्पष्टीकरण, सहायक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई व अवर अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किये जाने की संस्तुति की। इसके साथ ही काण्डई-कमोल्डी मोटर मार्ग पर संबंधित सहायक अभियंता व जेई के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की। जिलाधिकारी ने स्यूणी-टैंटी-पाटा मोटरमार्ग की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की और आक्रोश जताते हुए कार्यदायी संस्था शिवम कंस्ट्रक्शन पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये। निरीक्षण में काण्डई-कमोल्डी मोटरमार्ग में जगह-जगह पर पीसी उचित नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सडक को गैंती से कई जगह पर खोदकर जांच की, मगर पीसी का स्तर अत्यंत निम्न कोटी का पाया गया। देखा गया कि पीसी पांव से उखड रही है। इसके साथ ही विभाग द्वारा काण्डई-कमोल्डी मोटरमार्ग में डम्पिंग के लिए अनापत्ति लिए बगैर ही मलबा डाला जा रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को तत्काल पटवारी से भूमि की नाप कर विभाग से जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए। मोटरमार्ग में जहां-जहां पैच उखड रहा है, वहां अधिशासी अभियंता लोनिवि व विश्व बैंक को संयुक्त जांच कर, विश्व बैंक को पुनः पीसी कार्य करने के निर्देश दिए। विश्व बैंक की ओर से बिछाया गया डामर आसानी से उखड रहा है, जबकि विभाग ने हाल ही में डामर बिछाया है। इसके साथ ही पूरे मोटरमार्ग के किनारों, आवश्यकतानुसार सुरक्षा दीवार, लोगों के ध्वस्त किए मार्गो को बनाने के निर्देश विश्व बैंक को दिए। मोटरमार्ग के लिए खतरा बन रहे वृक्षों या जो भी वृक्ष गिरने को है उनकी राजस्व, विश्वबैंक व वन विभाग को रिपोर्ट तैयार कर आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत अनुमति लेकर कटाने को कहा। स्यूणी-टैंथी-पाटा मोटरमार्ग पर एक वर्ष पूर्व ही डामर बिछाया गया था, जो कई जगहों पर उखड़ गया है और सड़क में गड्डे बन गये हैं। इस अवसर पर प्रधान खांखरा प्रदीप मलासी, एसडीएम सदर बृजेश तिवारी, अधिशासी अभियंता लोनिवि इन्द्रजीत बोस, विश्व बैंक सुनील कुमार, सहायक अभियंता गुरू कृपा सिंह, मोहित उनियाल सहित ग्रामीण जनता मौजूद थी।

देवभूमि खबर

Related articles