विधायक ने किया रतूड़ा-लुंगई-डुंगरी व कोट-घोलतीर-जसोली मोटरमार्ग का भूमिपूजन व शिलान्यास
रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। विकासखण्ड अगत्स्यमुनि के अन्तर्गत रतूड़ा-लुंगई-डुंगरी पांच किमी एवं कोट-घोलतीर-जसोली पन्द्रह किमी मोटरमार्ग का शिलान्यास विधायक ने किया। सड़कों का निर्माण पीएमजीएसवाई योजना के तहत किया जायेगा, जिनके निर्माण में 14 करोड नौ लाख 88 हजार की धनराशि खर्च होगी। सडक निर्माण से क्षेत्र की पांच हजार की आबादी को फायदा मिलेगा।
दरअसल, ग्रामीण जनता लम्बे समय से सड़क की मांग करती आ रही है। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को कई किमी पैदल आवाजाही करनी पड़ती है। सबसे ज्यादा समस्या बुजर्ग, गर्भवती महिलाओं व बीमार लोगों को होती है, लेकिन अब वर्षों बाद ग्रामीणों की मांग पूरी होने जा रही है। ग्रामीणों को सड़क की सौगात मिलने जा रही है। शनिवार को विधायक भरत सिंह चैधरी ने रतूड़ा-लुंगई-डुंगरी व कोट-घोलतीर-जसोली मोटरमार्ग का भूमिपूजन व शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा की सड़क कनेक्टिविटी विकास की प्रथम सीढ़ी है। 2022 तक सड़क से वचिंत हर गांव सड़क मार्ग से जोड़ जायेंगे। उन्होंने कहा कि अभी भी रुद्रप्रयाग विधानसभा के एक दर्जन से ज्यादा सड़के वन स्वीकृति न मिलने के कारण शासन में अटकी हुई हैं। उन पर भी जल्द वन स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रांरभ किया जायेगा। श्री चैधरी ने कहा की पहाड़ से पलायन रोकने के लिए सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार की दिशा में कार्य करने की जरूरत है। राज्य सरकार इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखकर शीर्ष प्राथमिकता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा की विगत दो साल में रुद्रप्रयाग विधानसभा में दो दर्जन से ज्यादा सडकों पर कार्य चल रहा है। साथ ही रतूड़ा क्षेत्र में पेयजल की समस्या को देखते हुए जल निगम व जल संस्थान के अधिशासी अभियंताओं को पेयजल योजना का पुनर्गठन कर नई योजना की डीपीआर बनाने के लिए निर्देशित किया गया है। कहा की रतूड़ा में राज्य अतिथि गृह का निर्माण किया जायेगा। मौके पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक व पीडब्लूडी के अवर अभियन्ता ने रतूड़ा में राज्य अतिथि गृह के लिए 357 हेक्टेयर भूमि का निरीक्षण किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, महामंत्री अजय सेमवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र रावत, महिला मोर्चा की वरिष्ठ कार्यकर्ती सरला खंडूडी, अधिशासी अभियंता जल निगम नवल कुमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान संजय सिंह, एई पीएमजीएसवाई अजयपाल नेगी, जेई राहुल बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी व बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद थी।


