कांवड़ सेवा शिविर का विधायक यतीश्वरानन्द ने किया शुभारम्भ

Spread the love
हरिद्वार,।देवभूमि खबर। कांवड़ सेवादल सीतापुर सेवा समिति द्वारा पुल जटवाड़ा पर पैंतीसवें भण्डारे का शुभारम्भ किया गया। शिवभक्त कांवड़ियों के लिए निरंतर कांवड़ मेले में कांवड़ियों को भोजन प्रसाद कमेटी के सहयोग से प्रदान किया जाएगा। भण्डारे का शुभारम्भ विधायक स्वामी यतीश्वरानन्द व किसान नेता बलवंत सिंह चैहान के सानिध्य में हवन पूजन व यज्ञ द्वारा किया गया। भण्डारे में भोजन, जलपान, चिकित्सा व्यवस्था पूर्ण रूप से कांवड़ियों के लिए दिन रात की जाएगी। रात्रि विश्राम के लिए भी समिति द्वारा व्यवस्थाएं की गयी हैं। भण्डारे के शुभारम्भ पर विधायक स्वामी यतीश्वरानन्द ने कहा कि पैदल लंबी दूरी की यात्रा करने वाले शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। सभी को शिवभक्तों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि कांवड़ सेवादल सीतापुर सेवा समिति की और से लगाए गए शिविर में देश भर से आने वाले शिव भक्त कांवड़ियों को चैबीस घण्टे भोजन प्रसाद व जलपान उपलब्ध कराया जाएगा। लंबी दूरी की पैदल यात्रा करने वाले शिवभक्तों के विश्राम की व्यवस्था भी शिविर में की गयी है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। सामाजिक संस्थाओं एवं अन्य समितियों को भी कांवड़ यात्रा में आ रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। निस्वार्थ भाव से भोले के भक्तों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। किसान नेता बलवंत सिंह चैहान ने कहा कि समिति पिछले पैंतीस वर्षो से लगातार शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर का आयोजन करती चली आ रही है। शिविर में कांवड़ियों को भोजन व विश्राम व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती है। सेवा के कार्यो से ही समिति को पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि रात दिन भोजन की व्यवस्था को समिति के सदस्यों द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य पूरे कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्तों की सेवा में तत्परता से सहयोग करेंगे। समिति के अध्यक्ष सोम चैहान ने कहा कि यह शिविर कांवड़ियों की सेवा के लिए समर्पित है। शिविर में समिति के सदस्य चैबीस घंटे कांवड़ियों को भोजन, पानी, चिकित्सा उपलब्ध कराएंगे। शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा करने से पुण्य लाभ अर्जित किया जा सकता है। सामाजिक सेवा ही परम धर्म है। इस अवसर पर अरविन्द चैहान, मणीकांत चैहान, संजय गोयल, विवेक गोयल, जयंत चैहान आदि सहित बड़ी संख्या में समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles