विधानसभा अध्यक्ष ने किया मिनी ट्यूबवेल का शिलान्यास

Spread the love

ऋषिकेश।देवभूमि खबर। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुमन बिहार में आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल एवं ऋषिकेश की मेयर अनीता मंमगाई ने संयुक्त रूप से पेयजल योजना के तहत 56 लाख 44 हजार रुपए की लागत से मिनी ट्यूबवेल का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है कि सुमन बिहार क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति ट्यूबवेल लगाने के लिए भूमि उपलब्ध ना होने से कठिनाई हो रही थी भूमि उपलब्ध होते ही इस क्षेत्र के लिए पेयजल की समस्या न हो इसलिए ट्यूबवेल का शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा है कि इस मिनी ट्यूबवेल के बनने से हजारों लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति प्राप्त होगी। श्री अग्रवाल ने कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा में शिवाजी नगर, बापू ग्राम, सुमन बिहार आदि क्षेत्रों के लिए पैरी अरबन योजना के तहत 60 करोड रुपए की लागत से पेयजल के कार्य होंगे, जिससे पर्याप्त मात्रा में पेजल प्रत्येक परिवार को प्रत्येक दिन मिलेगा।
श्री अग्रवाल ने कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में 550 करोड रुपए की लागत से 320 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन स्वीकृत हुई है जिसका कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में मोटर मार्ग, विद्युत व्यवस्था सीवरेज, पेयजल, गलियां, नहरे नालीयो आदि क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। श्री अग्रवाल ने कहा है कि विकास कार्य निरंतर हो रहे हैं और आगे भी होते रहेंगे। श्री अग्रवाल ने कहा है कि विकास कार्यों के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर नगर निगम की महापौर अनिता मंमगाई ने कहा है कि इस मिनी ट्यूबवेल से स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में नगर निगम की पार्षद लक्ष्मी रावत हैप्पी सेमवाल, पार्षद जयेस राणा, भूमि दान दाता ओम सिंह, महिपाल गौड, कृष्ण प्रसाद गुप्ता, सीएस पायल, भरत सिंह रावत ,गौर सिंह गुसाईं गीता लोधी, अनीता लोधी, एवं पेयजल के सहायक अभियंता नवीन बिष्ट आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र राणा ने किया।

देवभूमि खबर

Related articles