आईएसटीडी देहरादून चैप्टर की नई कार्यकारिणी घोषित, राजेंद्र सिंह बने अध्यक्ष

आईएसटीडी देहरादून चैप्टर की नई कार्यकारिणी घोषित, राजेंद्र सिंह बने अध्यक्ष
Spread the love

देहरादून। इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (आईएसटीडी) के देहरादून चैप्टर की नई कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न होने के बाद वर्ष 2026-2028 के लिए पदाधिकारियों और सदस्यों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। संस्था मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नियुक्त निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया विधिवत संपन्न कराई गई।

देहरादून चैप्टर की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल जून 2026 में पूर्ण होने के बाद नई कार्यकारिणी जुलाई 2026 से आगामी दो वर्षों तक कार्यभार संभालेगी।

घोषित परिणामों के अनुसार राजेंद्र सिंह को अध्यक्ष, डॉ. मीनाक्षी वर्मा को उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार शर्मा को सचिव तथा डॉ. अपूर्वा त्रिवेदी को कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया है।

प्रबंधन समिति के सदस्यों के रूप में प्रो. (डॉ.) हरीश पुरोहित, डॉ. गिरीश लखेरा, सौम्या बेनीवाल तथा निशांत कुमार का चयन किया गया है।
वहीं सोसाइटी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पदों के लिए अनूप कुमार, निधि जोशी तथा डॉ. पुष्पा कटारिया निर्वाचित हुए हैं।

गौरतलब है कि इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। प्रशिक्षण एवं औद्योगिक विकास के क्षेत्र में प्रतिष्ठित इस संस्था की स्थापना वर्ष 1970 में हुई थी। पिछले 56 वर्षों से संस्था देशभर में प्रशिक्षण, मानव संसाधन विकास, कार्यशालाओं और व्यावसायिक क्षमता निर्माण से जुड़े कार्यक्रमों का संचालन कर रही है।

संस्था से देश के विभिन्न राज्यों के हजारों पेशेवर, प्रशिक्षक, उद्योग प्रतिनिधि एवं कार्यपालक जुड़े हुए हैं। आईएसटीडी द्वारा प्रशिक्षण और मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में कार्यरत पेशेवरों के लिए दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं, जिससे प्रशिक्षण और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में विशेषज्ञता को बढ़ावा मिलता है।

देवभूमि खबर

Related articles