टीएचडीसीआईएल ने दिया भारत सरकार को अंतरिम लाभांश का चेक

Spread the love

ऋषिकेश।देवभूमि खबर। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने वित्‍त वर्ष 2018-19 की वित्‍तीय उपलब्‍धियों के आधार पर भारत सरकार को अंतरिम लाभांश के रूप में तीन सौ चौदह करोड़ पचहत्‍तर लाख रुपये का चेक दिया ।गौरतलब है कि इसमें पिचहतर प्रतिशत भारत सरकार और पच्चीस प्रतिशत उत्तरप्रदेश सरकार की भागीदारी है। टीएचडीसीआईएल के अध्‍यक्ष व प्रबन्‍ध निदेशक डी.वी. सिंह ने ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) भारत सरकार आर.के. सिंह को चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर सचिव ऊर्जा श्री अजय कुमार भल्‍ला, महाप्रबन्‍धक (एनसीआर) श्री यू.सी. कन्‍नौजिया, महाप्रबन्‍धक           ( एस.पी.)  व अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारीगण भी उपस्‍थित रहे। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, भारत सरकार व उत्‍तर प्रदेश सरकार का संयुक्‍त उपक्रम है।

देवभूमि खबर

Related articles