निर्वाचन हेतु रिटर्निंग आॅफिसर एवं सहायक रिटर्निंग आॅफिसर की तैनाती

Spread the love

चमोली।त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2019 के सफल संपादन हेतु जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0) स्वाति एस भदौरिया ने जिले के सभी विकासखण्डों में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग आॅफिसर एवं सहायक रिटर्निंग आॅफिसर की तैनाती कर दी है।

सदस्य जिला पंचायत के निर्वाचन हेतु जिला मजिस्ट्रेट रिटर्निंग आॅफिसर तथा एडीएम एमएस बर्नियां सहायक रिटर्निंग आॅफिसर रहेंगे।
जोशीमठ ब्लाक में सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत व प्रधान ग्राम पंचायत के निर्वाचन हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला को आरओ तथा सहायक समाज कल्याण अधिकारी खजान सिंह, सहायक विकास अधिकारी उमेश चन्द्र पुरोहित, अवर अभियंता दुर्गेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार, बीईओ विवेक पंवार को एआरओ नियुक्त किया गया है।दशोली ब्लाक में सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत व प्रधान ग्राम पंचायत के निर्वाचन हेतु परियोजना निदेशक डीआरडीए प्रकाश रावत को आरओ तथा सहायक विकास अधिकारी सुनीता रौतेला, सहायक विकास अधिकारी देवेन्द्र स्वरूप काण्डपाल, सहायक कृषि अधिकारी अरविन्द कुमार, सहायक अभियंता सुशील चन्द्र बहुगुणा व ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक प्रेम सिंह रावत को एआरओ नियुक्त किया गया है।घाट ब्लाक में सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत व प्रधान ग्राम पंचायत के निर्वाचन हेतु ईई लोनिवि अशोक कुमार नैथानी को आरओ तथा सहा.स.क. अधिकारी सुनील नेगी, सहा.वि.अधि. महावीर सिंह रावत, सहा.कृ.अधि. अंकुर कुमार, ईई महेन्द्र सिंह राणा व उप वन क्षेत्राधिकारी भरत सिंह नेगी को एआरओ नियुक्त किया गया है। कर्णप्रयाग ब्लाक में सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत व प्रधान ग्राम पंचायत के निर्वाचन हेतु पीएमजीएसवाई के ईई प्रमोद गंगाडी को आरओ तथा कनिष्ठ अभियंता प्रदीप रौथाण, सहा.वि.अधि. अम्बरीश रावत, सहा.वि.अधि. इन्द्र सिंह चैहान, सहा. अभियंता सुर्दशन सिंह राणा, कनिष्ठ अभियंता जयदीप सिंह कठैत, कनिष्ठ अभियंता उदय प्रताप सिंह, सहा.वि.अधिकारी सीमा बत्र्वाल, कनिष्ठ अभियंता पुष्कर सिंह, सहा. अभियंता अंशुमान गुप्ता एवं बीईओ सुश्री कैना को एआरओ नियुक्त किया गया है।
गैरसैंण ब्लाक में सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत व प्रधान ग्राम पंचायत के निर्वाचन हेतु लोनिवि के ईई एमएस बेडवाल को आरओ तथा सहा.समाज कल्याण अधिकारी संदीप चैधरी, सहा.वि.अधिकारी लक्ष्मण सिंह, रा.कृ.अ. ललित कुमार, सहायक अभियंता आदित्यनाथ ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता विपिन कुमार, स.कृ.अ. महिपाल सिंह कण्डारी, कनिष्ठ अभियंता सुशील सिंह, सहा.अभियंता धनवन्तरी त्रिपाठी को एआरओ नियुक्त किया गया है।
पोखरी ब्लाक में सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत व प्रधान ग्राम पंचायत के निर्वाचन हेतु ईई लोनिवि सुरेन्द्र सिंह मखलोगा को आरओ तथा स.कृ.अ. हरेन्द्र सिंह चैधरी, कनिष्ठ अभियंता नारायण प्रसाद, कनिष्ठ अभियंता कुलदीप रावत, अवर अभियंता भूपाल सिंह कुंवर, प्र.सहा.अभियंता दिनेश कुमार अग्रवाल, कनिष्ठ अभियंता संदीप सिंह व कनिष्छ अभियंता राहुल सिंह को एआरओ नियुक्त किया गया है।
नारायणबगड ब्लाक में सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत व प्रधान ग्राम पंचायत के निर्वाचन हेतु विश्व बैंक लोनिवि के ईई मनोज कुमार भट्ट को आरओ तथा सहा.स.क.अधि. धन्नजय सिंह लिंगवाल, स.वि.अ. चन्द्रमणी, स.कृ.अ. संजीव नौटियाल, ब्लाक प्र.कृ. दरवान सिंह नेगी, कनिष्ठ अभियंता संजय कुमार बहुगुणा को एआरओ नियुक्त किया गया है।
थराली ब्लाक में सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत व प्रधान ग्राम पंचायत के निर्वाचन हेतु लोनिवि के ईई जगदीश सिंह रावत को आरओ तथा सहा.स.क.अ. विपिन सिंह राणा, सहा.वि.अ. उदय सिंह, अपर सहायक अभियन्ता जसपाल सिंह, कनि. अभियंता रविन्द्र सिंह बिष्ट को एआरओ नियुक्त किया गया है।
देवाल ब्लाक में सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत व प्रधान ग्राम पंचायत के निर्वाचन हेतु ईई जल संस्थान मुकेश कुमार को आरओ तथा सहा.वि.अ. कैलाश चन्द्र कुनियाल, अपर सहायक अभियंता विकास कोठारी, बीईओ केदार सिंह रावत व कनिष्ठ अभियंता राजदीप बिष्ट को एआरओ नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त रिटर्निंग आफिसर एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर की दो टीमें आरक्षित रखी गई है। जिला मजिस्ट्रेट ने सभी तैनात सहायक निर्वाचन अधिकारियों को न्याय पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदवार कार्य विभाजन के अनुसार निर्वाचन अधिकारी के नियंत्रण एवं मार्ग निर्देशन में निर्वाचन संबधी कार्यो को त्रुटिरहित पूरा करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए नाम निर्देशन व प्रतीक चिन्ह आवंटन कार्य संबधित विकाखण्ड मुख्यालय तथा सदस्य जिला पंचायत के नाम निर्देशन व प्रतीक चिन्ह आवंटन का कार्य जिला पंचायत भवन के सभागार कक्ष, गोपेश्वर में संपन्न किया जाएगा।
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के सफल संपादन हेतु सभी आरओ व एआरओ को जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकरी(पं.) की अध्यक्षता में 18 सिंतबर को पूर्वान्ह् 11ः00 बजे से क्लेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकरी(पं.) ने सभी आरओ एवं एआरओ को प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश भी जारी किए है।

देवभूमि खबर

Related articles