दून में कार में अचानक लगी आग आनन-फानन में वाहन चालक ने बचाई जान
देहरादून।देवभूमि खबर। नेहरू कॉलोनी फव्वारा चौक से गुजर रही एक कार में अचानक आग लग गई। आनन-फानन में चालक ने वाहन से उतर कर किसी तरह अपनी जान बचाई।
वहीं सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में लगी आग पर काबू पाया। फव्वारा चौक नगर का पॉश इलाका है। जहां अचानक चलती कार के इंजन से धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं कार में आग लगने से आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। गनीमत रही की हादसे में किसी को कोई हानि नहीं पहुंची है। वहीं अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने बताया कि हादसे का शिकार हुई कार फोर्ड कंपनी की आइकॉन है।

