डेंगू नष्ट करने को लेकर महानगर व्यापार मंडल ने स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित चलाया अभियान

Spread the love

हरिद्वार।देवभूमि खबर। महानगर व्यापार मंडल द्वारा उतरी हरिद्वार खड़खडी में कई मोहल्लों में जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह को एवं उनकी टीम को बुलाकर डेंगू के लिए सर्वे करवाया,जिसमे कई घरों , आश्रमो में डेंगू का लार्वा पाया जिसे टीम ने नष्ट किया। खड़खडी के स्कूल शंकर पूरी विद्यामन्दिर स्कूल जहाँ छोटे छोटे लगभग 400 बच्चे पढ़ते है वहाँ डेंगू का लार्वा पाया गया उसे तत्काल नष्ट किया।

सुनील सेठी ने बताया कि स्कूलों में लार्वा मिलना चिंता का विषय है जहाँ रोजाना कई बच्चे पड़ने जाते है वहा स्कूल प्रबन्धको को विशेष ध्यान रखना चाहिए। लेकिन स्कूलों की लापरवाही का खामियाजा बच्चो को भुगतना पड़ेगा। जिसके लिए जिलाधिकारी को भी पत्र लिखकर मांग की गई है कि वो सभी स्कूलों को निर्देशित करे वो स्कूलों मैं सफाई व्यवस्था डेंगू को लेकर सतर्कता रखे। मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि सर्वे मैं कई घरों मैं। कूलरों में पानी जमा पाया गया लार्वा पाया गया जिन्हें नष्ट करवा दिया है और जनता से जागरूक होने की अपील की है कल से उतरी हरिद्वार के कई मोहल्लों में टीमें लगाकर डेंगू के प्रति जनता को जागरूक ओर लार्वा नष्ट करने की कार्यवाही की जाएगी सुनील सेठी की मांग पर आज यहाँ हमारी टीम पोहची ओर पाया कि जनता में जागरूकता की कमी है और यहाँ डेंगू का लार्वा कूलरों में जमा पानी में पाया गया है जिसे नष्ट कर दिया गया है सर्वे में समाजसेवी व्यापारी अनुज सिंघल, राजेश सुखीजा, रविन्द्र चैहान, विनोद गिरी, रितेश कुमार,नितिन सरीन, भूदेव शर्मा, शुभम नोटियाल, एस एन तिवारी, योगेश अरोड़ा, सोनू सुखीजा, विशाल मालिक, राजेश शर्मा,शुभम सुखीजा, दीपक मेहता, शुभाष ठक्कर, राजू कुमार, संजय कुमार, गणेश शर्मा रहे।

देवभूमि खबर

Related articles