जगदीशिला डोली रथ का रुद्रप्रयाग पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने फूल अक्षत्रों से किया भव्य स्वागत

Spread the love

रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। विश्व शांति की कामना को लेकर टिहरी जिले के 11 गांव हिंदाव से निकली जगदीशिला डोली रथ का रुद्रप्रयाग मुख्यालय पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने फूल अक्षत्रों से भव्य स्वागत किया। विगत 20 वर्षों से जगदीशिला डोली की रथ यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें सैकड़ों भक्त शामिल होकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। रात्रि विश्राम के लिए डोली कालीमठ मंदिर में पहुंची। वहीं इस बार जिले के जखोली ब्लाॅक अन्तर्गत बजीरा लस्या की मां भगवती शिवदेई की डोली जगदीशिला की डोली के साथ चल रही है। डोली रथ यात्रा का समापन 12 जून को गंगा दशहरा पर्व पर किया जाएगा।
गत् 17 मई को टिहरी जिले के 11 गांव हिंदाव के आराध्य देव विश्वनाथ जगदीशिला की डोली रथ यात्रा का शुभारंभ हआ। 26 दिवसीय इस रथ यात्रा की आगवानी यात्रा के संयोजक पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी कर रहे हैं। जगदीशिला की रथ यात्रा ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भ्रमण करने के उपरान्त मंगलवार काोरात्रि विश्राम के लिए सर्किट हाउस पौड़ी पहुंची थी। बुधवार की सुबह भगवान की डोली का भव्य पूजा अर्चना कर भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया, जिसके बाद डोली ने प्रस्थान कर खिर्सू, देवलगढ, खांकरा, नरकोटा होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची, जहां यात्रा में चल रहे भक्तों ने एक होटल में भोजन करने के उपरान्त फिर डोली तिलवाडा, अगस्त्यमुनि, चन्द्रापुरी, भीरी, ओंकोरेश्वर मंदिर ऊखीमठ होते हुए रात्रि विश्राम के लिए डोली कालीमठ मंदिर पहुंची। इस दौरान डोली रथ यात्रा का विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत हुआ। तथा भक्तों ने जगदीशिला डोली से अपने परिवार की सुख समृद्धि का आशीर्वाद भी लिया। छः जून को डोली कालीमठ से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए नागेन्द्र देवता मंदिर बजीरा पहुंचेगी। इस अवसर यात्रा के संयोजक पूर्व मंत्री श्री नैथानी ने कहा कि उत्तराखंड में 20 वीं बार इस यात्रा का सफल आयोजन किया जा रहा है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति की कामना, हजार धाम चिन्हीकरण, पर्यावरण का संरक्षण-संवर्द्धन एवं बंजर भूमि को उपयोगी बनाने के लिए उद्यानीकरण व जड़ी बूटी प्रोत्साहन, संस्कृत भाष का उन्नयन, पवित्र धामों से प्लास्टिक एवं पाॅलीथीन प्रतिबंध के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि डोली विभिन्न पड़ावों पर भक्तों को दर्शन देकर आगे बढ़ रही है। गंगा दशहरा यानी 12 जून को इस यात्रा का समापन किया जाएगा। इस मौके पर प्रदीप थपलियाल, पश्वा कुंवर सिंह राणा, रघुवीर सिंह, महावीर सिंह, रूप सिंह, ललिता प्रसाद नैथाणी, इन्द्र भूषण, परमवीर सिंह पंवार, शिवदेई देवी डोली यात्रा के संयोजक शिव सिंह रावत, वीरेन्द्र राणा, सतीष राणा, विनोद थपलियाल, सम्पति देवी, भामा देवी, उषा देवी, भरत सिंह चैहान सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles