कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ही सरकार पर उठाए सवाल
मध्यप्रदेश।मध्यप्रदेश में कांग्रेस के भीतर का कलह जगजाहिर है लेकिन अब पूर्व कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया खुलकर कमलनाथ सरकार का विरोध करने लगे हैं, जो कांग्रेस के लिए चिंता का सबब बन गयी है।दरअसल मध्य प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए इलाकों में कांग्रेस सरकार ने सर्वे कराया, सर्वे पर कोई विपक्ष का नहीं बल्कि कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ही सवाल उठा दिया।सिंधिया ने कहा कि वो बाढ़ पीड़ितों और फसलों के नुकसान को लेकर हुए प्राथमिक सर्वे से संतुष्ट नहीं हैं।
इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दो-तीन दिन बाद दोबारा सर्वे कराने की बात कही है।गौरलब है की ये पहला मौका नहीं है, जब सिंधिया ने कमलनाथ सरकार से असहमति जताई हो, इससे पहले भी वो कई मुद्दों को लेकर कई बार विरोध कर चुके हैं।
